
पनियहवा में होगा जयंती समारोह, दिवंगत डॉ. रामरतन बनर्जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
डाक टाइम्स न्यूज़ चैनल
उग्रसेन कुमार गुप्ता/ब्यूरो
खड्डा/कुशीनगर। पूर्वांचल होमियो सेवा संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को डॉ. चंद्रिका सिंह के क्लिनिक पर डॉ. विजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2 नवंबर को महान होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. महेंद्र लाल सरकार की जयंती मनाने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयंती समारोह का आयोजन पनियहवा स्थित डॉ. विजय सिंह के क्लिनिक पर किया जाएगा। चिकित्सकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग, सहभागिता और बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
इस अवसर पर डॉ. सी.पी. सिंह, डॉ. घनश्याम वर्मा, डॉ. चंद्रिका सिंह, डॉ. आशीष दीक्षित, डॉ. सिंहासन कुशवाहा, डॉ. शैलेश प्रजापति, डॉ. दीपक श्रीवास्तव और डॉ. संदीप कुमार सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में स्वर्गीय डॉ. रामरतन बनर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित चिकित्सकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पूर्वांचल होमियो सेवा संस्थान ने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से डॉ. महेंद्र लाल सरकार की जयंती का आयोजन गरिमामय एवं सफल होगा।
जय हनीमैन! जय होम्योपैथी!
