

पड़ौली के सोनापाकड़ में पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को गांव में ही मिलेंगी पंचायत संबंधी सुविधाएं
डाक टाइम्स न्यूज़ चैनल
उग्रसेन कुमार गुप्ता/ब्यूरो
कुशीनगर/कप्तानगंज। विकाश खण्ड की ग्राम पंचायत पड़ौली के टोला सोनापाकड़ में सोमवार को 24 लाख 36 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का भव्य समारोह के बीच लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी शिवानंद सरस्वती (गोपाल जी) ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर पंचायत भवन का उद्धघाटन किया और इसे ग्रामीणों को समर्पित किया।
पंचायत भवन के निर्माण से गांव में विकास कार्यों को नई गति मिलने के साथ ही ग्रामीणों को पंचायत संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। अब ग्रामीणों को विभिन्न पंचायत संबंधी कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। ग्राम पंचायत की बैठकों, विकास योजनाओं पर चर्चा, जनसमस्याओं के समाधान तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने में यह भवन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और अन्य पंचायत संबंधी कार्यों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों के लिए यह पंचायत भवन केवल एक सरकारी इमारत नहीं, बल्कि गांव के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और स्थानीय समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। इससे ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच संवाद मजबूत होने के साथ ही विकास कार्यों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
समारोह की अध्यक्षता अवधेश मिश्रा ने की, जबकि संचालन राजकुमार पाण्डेय ने किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजकुमार पाण्डेय, वृंदावन पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, रामज्ञान सिंह, दीनदयाल सिंह, मुकेश पाण्डेय,अश्वनी मिश्रा, जय हिंद सिंह, लवकुश पाण्डेय, राजन चौरसिया, कमलेश यादव, विजय सिंह, आनंद पासवान सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
