Schools & Colleges फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन निचलौल। नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार तिवारी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। व छात्र व छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनायें दीं।इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमे कक्षा एक से छठवी तक के कुल लगभग 80 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता मे बच्चो ने बिभिन्न परिधानो के साथ अपना अभिनय प्रस्तुत किया, पंडित जवाहर लाल नेहरू, भगत सिंह, झाँसी कि रानी, शिक्षक, एडवोकेट, डाक्टर, माता लक्ष्मी, दुर्गा, आदि रूपों का अलग अलग प्रस्तुति दी।इस प्रतियोगिता को कुल तीन ग्रुप मे बिभाजित किया गया था। प्रथम ग्रुप कक्षा एक, दो, द्वितीय ग्रुप तीन, चार, व तृतीय ग्रुप मे पांच व छ मे बाट कर किया गया था। कार्यक्रम के निर्णायक लालमन सिंह, प्रजिला मनु, मुस्कान अग्रवाल, सुमित भट्ट, आदि ने बहुत ही सूझ बुझ के साथ किया।जिसमे पहले ग्रुप मे प्रथम स्थान आरुष त्रिपाठी, द्वितीय स्थान द्रव्य त्रिपाठी, तृतीय स्थान आर्यन चौधरी,दूसरे ग्रुप मे पहला स्थान राज लक्ष्मी, द्वितीय स्थान श्रेया वर्मा, व तृतीय स्थान अमृता को मिला। जबकि तृतीय ग्रुप मे पहला स्थान नीमा मनु द्वितीय स्थान सान्वी त्रिपाठी ब तृतीय स्थान अंशिका पटवा को प्राप्त हुआ। सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागिओ को विद्यालय के प्रधानाचार्य ए, ब्रिटो व शिक्षको ने सयुंक्त रूप से मैडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाये दीं। व सभी बच्चो को सम्बोधित करते हुए बताया की पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं। उसे हम सभी को अपने जीवन मे आत्मसात करने की जरूरत हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने किया। व सभी को बालदिवस की शुभकामनाए भी दीं। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे। 14/11/2025 DakTimes News Headquarter No Comments नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।