Tag: साहू आरा मशीन पर वन विभाग का छापा

साहू आरा मशीन पर वन विभाग का छापा, डीएफओ की मौजूदगी में साखू की लकड़ी सीज महराजगंज जिले के निचलौल कस्बे में दामोदरी पोखर के समीप स्थित साहू आरा मशीन पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) स्वयं मौके पर पहुंचे और आरा मशीन का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान परिसर में रखी साखू की लकड़ियों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया और संदिग्ध पाए जाने पर मौके पर मौजूद साखू की लकड़ियों को वन विभाग ने सीज कर अपने कब्जे में ले लिया।कार्रवाई के दौरान वन विभाग की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। डीएफओ ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि जांच में वन अधिनियम का उल्लंघन या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब सभी की नजर विभाग की आगे की जांच और कार्रवाई पर टिकी हुई है।

साहू आरा मशीन पर वन विभाग का छापा, डीएफओ की मौजूदगी में साखू की लकड़ी सीज

You missed

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संत शिरोमणि संत श्री रविदास जी महाराज के 650 वें जयंती के उपलक्ष में कलश वंदन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को खड्डा मंडल के ग्राम सभा बेलवानिया चौराहे से कलश यात्रा का स्वागत किया गया,उसके पश्चात छितौनी बाईपास चौराहे पर, पनियहवा तिराहे पर, जखनिया चौराहे पर एवं नगर पंचायत खड्डा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर भव्य कलश यात्रा का स्वागत किया गय।इस कलस यात्रा के साथ साथ जिला मंत्री विश्व रंजन आनंद एवं जिला मंत्री हरिगोविन्द रौनियार चल रहे है। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ नीलेश मिश्र,आदर्श नगर पंचायत छितौनी के अध्यक्ष अशोक निषाद,भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक तिवारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, खड्डा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव,दीनानाथ मद्धेशिया रोशन भारती, सभासद राजेश्वर सिंह, सुधीर दुबे, सभासद रोहित श्रीवास्तव,खड्डा मंडल उपाध्यक्ष कर्मवीर साहनी,सभासद प्रदीप सिंह, भाजपा नेता राजेंद्र मणि तिवारी,संतोष रौनियार, प्रदीप विश्वकर्मा,अभिषेक सिंह, सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सम्मानित के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण भारी संख्या में मौजूद रहे