Category: Education

जानकारी ही बचाव डॉ अंजलि सिंह

राष्ट्रीय सेवा योजना की सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया निचलौल में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस उत्साह पूर्वक प्राथमिक विद्यालय ग्राम बैदौली मे चल रहा है।

मजबूत लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष मतदान आवश्यक- डॉ प्रमोदराष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई, सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया, निचलौल द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस उत्साह,               जागरूकता एवं बौद्धिक संवाद के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन कंपोजिट विद्यालय बेदौली में कार्यक्रम अधिकारी संदीप के निर्देशन के मार्गदर्शन में चल रहा है।द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातःकाल ग्राम बैदौली में मतदाता जागरूकता अभियान रैली के साथ हुई। स्वयंसेविकाओ ने विभिन्न स्लोगनों तेरे कल की नींव वोट है,मतदाता का सम्मान वोट है!मानव शक्ति के तीन हैं काम,शिक्षा सेवा और मतदान!बहकावे में कभी ना आना,सोच समझ कर बटन दबाना ! देश का होगा उत्थान,जब हम सब करेंगे मतदान! जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली में छात्राओं का उत्साह एवं अनुशासन सराहनीय रहा।कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डिंपल पटेल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मजबूत लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष मतदान की आवश्यकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने कहा कि“लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष मतदान आवश्यक है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं से अपने मतदान के अधिकार का सदुपयोग करने, सामाजिक मुद्दों पर सजग रहने तथा संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डिम्पल पटेल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण व सशक्त लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें बिना किसी लालच में आये मतदान में भाग लेकर योग्य व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए,जिससे क्षेत्र व देश का विकास तीब्र गति से हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन,राष्ट्रीय एकता की मजबूती एवं सकारात्मक सोच के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।दोपहर पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा समूह चर्चा, बौद्धिक प्रतियोगिता एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास हुआ। साथ ही, युवाओं ने लोकतंत्र एवं मतदान के महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक कियाछात्राओं की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं समाज सेवा केइसअभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। शिविर में छात्राओं का उत्साह और समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। उक्त अवसर पर डॉ आनंद कुमार मिश्रा, मानवेंद्र तिवारी, रुक्मणी श्रीवास्तव, अमेरिका यादव तथा ज्वाला प्रसाद चौधरी उपस्थित रहे।

*मजबूत लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष मतदान आवश्यक-* डॉ प्रमोद राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई,

राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ।    स्थानीय सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय,टिकुलहिया निचलौल के राष्ट्रीय सेवा योजना रानी लक्ष्मीबाई इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ कम्पोजिट विद्यालय बैदौली,निचलौल में हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ* स्थानीय सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय,टिकुलहिया

नम आखों से हुई कक्षा 12 की भावभीनी विदाई ।

नम आखों से हुई कक्षा 12 की भावभीनी विदाई। रामहर्ष इंटरमीडिएट कालेज में कक्षा 12 के छात्र /छात्राओं की विदाई तथा कक्षा 10 के छात्र छात्राओं के शुभकामना समारोह का…

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने पर ही हम और आप सुरक्षित होंगे। –

आज दिनांक 22/01/2026 को सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया निचलौल महराजगंज में *राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान* जागरुकता रैली निकाली…

अंतरविद्यालयी विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन                                                                              निचलौल/महराजगंज नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल मे अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 6 अ व कक्षा 6 ब के कुल 70 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।जिसमे प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान से प्रतिभागिओ को मैडल व स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका निक्की पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता मे विज्ञान से सम्बंधित कुल 50 प्रश्नपत्र पूछे गए थे। जिसकी अवधि 50 मिनट तय की गयी थी। प्रतियोगिता मे सलोनी वर्मा,ने 31 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।द्वितीय पुरस्कार देव पाण्डेय, व तृतीय पुरस्कार आयुष्मान द्विवेदी व दीपराज खरबार को दिया गया। इस आयोजन को सफलता पुर्वक आयोजित करने मे निक्की पाण्डेय, इंद्रेश गुप्त, व रमेश चौहान का प्रमुख योगदान रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने इस तरह के आयोजन के लिए प्रमुख रूप से विज्ञान शिक्षको व सहयोगी शिक्षको के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया की इस तरह के आयोजन से बच्चो की प्रतिभा निखर कर सामने आती हैं।व उनको अपने अंदर छिपी प्रतिभा का आंकलन करने का मौका मिलता हैं।ऐसे आयोजन हेतु विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद दी हैं।इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।

अंतरविद्यालयी विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन* निचलौल/महराजगंज नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल मे अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन निचलौल।                                                नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार तिवारी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। व छात्र व छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनायें दीं।इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमे कक्षा एक से छठवी तक के कुल लगभग 80 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता मे बच्चो ने बिभिन्न परिधानो के साथ अपना अभिनय प्रस्तुत किया, पंडित जवाहर लाल नेहरू, भगत सिंह, झाँसी कि रानी, शिक्षक, एडवोकेट, डाक्टर, माता लक्ष्मी, दुर्गा, आदि रूपों का अलग अलग प्रस्तुति दी।इस प्रतियोगिता को कुल तीन ग्रुप मे बिभाजित किया गया था। प्रथम ग्रुप कक्षा एक, दो, द्वितीय ग्रुप तीन, चार, व तृतीय ग्रुप मे पांच व छ मे बाट कर किया गया था। कार्यक्रम के निर्णायक लालमन सिंह, प्रजिला मनु, मुस्कान अग्रवाल, सुमित भट्ट, आदि ने बहुत ही सूझ बुझ के साथ किया।जिसमे पहले ग्रुप मे प्रथम स्थान आरुष त्रिपाठी, द्वितीय स्थान द्रव्य त्रिपाठी, तृतीय स्थान आर्यन चौधरी,दूसरे ग्रुप मे पहला स्थान राज लक्ष्मी, द्वितीय स्थान श्रेया वर्मा, व तृतीय स्थान अमृता को मिला। जबकि तृतीय ग्रुप मे पहला स्थान नीमा मनु द्वितीय स्थान सान्वी त्रिपाठी ब तृतीय स्थान अंशिका पटवा को प्राप्त हुआ। सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागिओ को विद्यालय के प्रधानाचार्य ए, ब्रिटो व शिक्षको ने सयुंक्त रूप से मैडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाये दीं। व सभी बच्चो को सम्बोधित करते हुए बताया की पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं। उसे हम सभी को अपने जीवन मे आत्मसात करने की जरूरत हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने किया। व सभी को बालदिवस की शुभकामनाए भी दीं। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।

नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।

बच्चों ने कहा आखिर हमारा देश‌ को कब तक मिलेगी आतंक की पीड़ा ? आतंक का दर्द हमेशा हमारे देश के लिए दुखदायी है ! आखिर आतंक से मिलने वाली…

राष्ट्रीय सेवा योजनासड़क सुरक्षा जागरुकता पर कार्यक्रम राजेन्द्र प्रसाद ताराचन्द पी० जी० कालेज निचलौल -महराजगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वामी विवेकानन्द तथा आसेतू हिमालय इकाई के स्वयं…

निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल मे बच्चो ने धूमधाम से मनाया सूर्यषष्टी का पर्व

छठ पूजा पर स्कूल के बच्चो ने धूमधाम से मनाया सूर्यखष्टि का पर्वनिचलौल /महराजगंजनगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल मे बच्चो ने धूमधाम से मनाया सूर्यषष्टी का पर्व की…