दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल, परिवार सहित लिया आशीर्वाद
डाक टाइम्स न्यूज़ चैनल
उग्रसेन कुमार गुप्ता/ब्यूरो चीफ़
मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से जाना कुशलक्षेम, दीपावली की शुभकामनाओं के साथ पारिवारिक माहौल में हुई मुलाकात
पडरौना, कुशीनगर। दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस विशेष अवसर पर पालिकाध्यक्ष अपने परिजनों के साथ मुख्यमंत्री से मिले और उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने बेहद आत्मीयता के साथ सभी का कुशलक्षेम जाना और पूरे परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री का स्नेह और अपनापन देखकर मुलाकात का माहौल पारिवारिक एवं आत्मीयता से परिपूर्ण नजर आया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर मुख्यमंत्री का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त होना उनके तथा उनके परिवार के लिए बेहद सुखद और अविस्मरणीय पल है।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष के सुपुत्र सूर्यांश कान्हा जायसवाल, उनके भतीजे रोहित जायसवाल, आरुष जायसवाल एवं भतीजी आरोही जायसवाल भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री के साथ परिवार की यह आत्मीय मुलाकात दीपावली के उल्लास को और भी यादगार बना गई।