खड्डा/कुशीनगर
खड्डा।नगर पंचायत खड्डा स्थित श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज, खड्डा एवं कांति देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, सोहरौना में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके विचारों, सपनों एवं देश के भविष्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर ‘ प्रधानमंत्री के सेवा कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विधायक पाण्डेय ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों के सपने, विचार और संकल्प ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए तथा विकसित भारत को लेकर अपने सपनों और संकल्पों को साझा किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, चीनी मिल यूनिट हेड नागेंद्र सिंह, केन मैनेजर सुधीर कुमार, सुधीर दुबे, रोहित श्रीवास्तव, सुमंत पाण्डेय, सुदीप शर्मा, ओमप्रकाश चौरसिया, रितेश पाण्डेय, अजमेर अली सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सेवा, संकल्प और सहभागिता के साथ विकसित भारत की ओर बढ़ने का संकल्प कार्यक्रम में प्रमुखता से व्यक्त किया गया।

ब्यूरो चीफ कुशीनगर उग्रसेन गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *