एक ही लोकेशन और एक ही आरोप नो पार्किंग का
ग्राम पंचायत में नहीं है कहीं भी पार्किंग जोन, फिर नो पार्किंग का दो चालान,एक गाड़ी का कैसे ?
महराजगंज जिले के कोतवाली ठूठीबारी के मुख्य कस्बा के तिराहे के बगल में सफेद पट्टी के अंदर वैगनार गाड़ी खड़ी कर सामने दुकान पर पत्रकार सामान लेने गए । इसके बाद पहुंचते ही 20 सेकंड के अंदर वेगनर गाड़ी की दो चालान एक ही लोकेशन पर और एक ही आरोप लगाकर नो पार्किंग का चालान कर दिया गया। इसके बाद एक ही लोकेशन और एक ही फोटो पर दो चालान करने से उक्त मामले को लेकर जिले भर के इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकार ने नाराजगी जताई है। पुलिस कप्तान शक्ति मोहन अवस्थी से शिकायती पत्र सौंप, मुलाकात की ।और उक्त जो दोषी पुलिसकर्मी है उनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक से जांच कराकर उच्च अधिकारियों से कानूनी कारवाई की मांग की है ।एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जांच के लिए निर्देश की गई है । जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। और साथ में पुलिस कप्तान ने कहा कि पत्रकार के साथ द्वेष पूर्ण कार्रवाई नहीं होनी चाहिए । हालांकि पत्रकार ने दोनों चालान को तत्काल जमा कर दिया।
इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी व पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है । इस दौरान आशीष सोनी , दुर्गा प्रसाद गुप्त , अमितेश त्रिपाठी , अमितेश गुप्ता ,राहुल त्रिपाठी, ओंकारनाथ वर्मा, अनुज शुक्ला, राजेश वर्मा, अरुण कुमार ,बृजेश गुप्ता ,आशीष गुप्ता ,आशीष सोनी ,शिवेंद्र चतुर्वेदी ,सुनील पांडे ,अंकित मणि त्रिपाठी ,अमित जायसवाल ,और दो दर्जन से अधिक पत्रकार साथी मौजूद रहे ।
