राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई, सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया निचलौल द्वारा ग्राम सभा बैदौली मे चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजित हुआ।
स्वयंसेविकाओं ने ग्राम सभा बैदौली मे पर्यावरण संरक्षण हेतु रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली में स्वयं सेविकाओं ने विविध प्रकार के नारों के माध्यम पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
शिविर के द्वितीय सत्र में पर्यावरण संरक्षण पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि वाइल्ड ट्रस्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ सदस्य रविन्द्र कुमार त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मानव जीवन हेतु पर्यावरण संरक्षण नितांत आवश्यक है। इस हेतु हमे वृक्षारोपण करना चाहिए व वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए। इन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से स्वस्थ अन्न,जल व वायु की समस्या के साथ-साथ तरह-तरह की बीमारियां बढती जा रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता अनिवार्य है।
विशिष्ट अतिथि साक्षी तिवारी ने कहा कि यदि हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत न हुए तो मानव जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।
इस अवसर पर वृक्षारोपण कराकर इसके संरक्षण हेतु स्वयं सेविकाओं को संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ आनंद मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर रिंशु मद्धेशिया, मुक्ति तिवारी,अनामिका तिवारी, सलोनी, अनामिका सिंह, आँचल जायसवाल आदि स्वयं सेविकाओं के अलावा कार्यक्रम अधिकारी संदीप,अमेरिका यादव,तान्या जायसवाल, ज्वाला प्रसाद चौधरी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मजबूत लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष मतदान आवश्यक- डॉ प्रमोदराष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई, सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया, निचलौल द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस उत्साह,               जागरूकता एवं बौद्धिक संवाद के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन कंपोजिट विद्यालय बेदौली में कार्यक्रम अधिकारी संदीप के निर्देशन के मार्गदर्शन में चल रहा है।द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातःकाल ग्राम बैदौली में मतदाता जागरूकता अभियान रैली के साथ हुई। स्वयंसेविकाओ ने विभिन्न स्लोगनों तेरे कल की नींव वोट है,मतदाता का सम्मान वोट है!मानव शक्ति के तीन हैं काम,शिक्षा सेवा और मतदान!बहकावे में कभी ना आना,सोच समझ कर बटन दबाना ! देश का होगा उत्थान,जब हम सब करेंगे मतदान! जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली में छात्राओं का उत्साह एवं अनुशासन सराहनीय रहा।कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डिंपल पटेल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मजबूत लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष मतदान की आवश्यकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने कहा कि“लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष मतदान आवश्यक है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं से अपने मतदान के अधिकार का सदुपयोग करने, सामाजिक मुद्दों पर सजग रहने तथा संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डिम्पल पटेल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण व सशक्त लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें बिना किसी लालच में आये मतदान में भाग लेकर योग्य व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए,जिससे क्षेत्र व देश का विकास तीब्र गति से हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन,राष्ट्रीय एकता की मजबूती एवं सकारात्मक सोच के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।दोपहर पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा समूह चर्चा, बौद्धिक प्रतियोगिता एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास हुआ। साथ ही, युवाओं ने लोकतंत्र एवं मतदान के महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक कियाछात्राओं की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं समाज सेवा केइसअभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। शिविर में छात्राओं का उत्साह और समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। उक्त अवसर पर डॉ आनंद कुमार मिश्रा, मानवेंद्र तिवारी, रुक्मणी श्रीवास्तव, अमेरिका यादव तथा ज्वाला प्रसाद चौधरी उपस्थित रहे।