राष्ट्रीय सेवा योजना की सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया निचलौल में आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस उत्साह पूर्वक प्राथमिक विद्यालय ग्राम बैदौली मे चल रहा है।
प्रातः स्वयंसेविकाओं ने “स्वास्थ्य सुरक्षा” पर रैली निकालकर ग्रामीणों व अन्य लोगों को जागरूक किया। इस इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने स्वास्थ्य ही धन है, जीवन का सच्चा गहना।” “स्वस्थ रहेगा तन, तो मस्त रहेगा मन।” “अच्छा खाओ, अच्छा जियो, स्वस्थ जीवन जियो।” “पानी पियो, स्वास्थ्य पर करो विचार, नहीं तो पछताओगे जीवन भर बार-बार इन नारों से लोगों को जागरूक किया गया द्वितीय सत्र में संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डॉoअंजली सिंह चिकित्साअधिकारीसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल रही उन्होंने महिलाओं में होने वाले पीसीओडी तथा पीसीओसी पर बोलते हुए कहा कि बीमारी की जानकारी ही बचाव है बीमारी के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए तनाव से दूर जंक फूड न खाएं तथा मैदे से बनी कोई भी सामग्री न ले । कार्यक्रम का संचालन डॉ आनंद कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया इस मौके पर अमेरिका यादव, डिंपल पटेल महाविद्यालय के अनुचर पद पर कार्यरत ज्वाला प्रसाद एवं स्वयंसेविकाओं की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।