डाक टाइम्स न्यूज़

उग्रसेन कुमार गुप्त/जिला संवाददाता

खड्डा/कुशीनगर
आई.पी.एल फाउंडेशन द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत आई.पी.एल शुगर मिल खड्डा, कुशीनगर यूनिट परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों और अमृत इंटर्न को गन्ना खेती से जुड़ी व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना रहा।

गोष्ठी में आई.पी.एल शुगर यूनिट के यूनिट हेड एन.पी. सिंह, केन हेड सुधीर कुमार, गन्ना अनुसंधान केन्द्र सेवरही के वैज्ञानिक डॉ. वाई.पी. भारती, डॉ.के.पी.सिंह और राइज फाउंडेशन के सचिव अभय त्रिपाठी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने गन्ना की उन्नत बुआई विधि,बीज चयन,रोग नियंत्रण,उत्पादन वृद्धि के उपाय तथा खेत स्तर पर अपनाई जाने वाली नई तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। इंटर्न और किसान भाइयों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने प्रश्न भी रखे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और व्यवहारिक तरीके से समाधान किया।

अतिथियों का स्वागत राइज फाउंडेशन के सचिव अभय त्रिपाठी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। यूनिट हेड एन.पी. सिंह ने इंटर्न को संबोधित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में जाकर किसानों से सीधे जुड़ें, सही डाटा संग्रह करें और सीखते हुए कार्य करें। केन हेड सुधीर कुमार ने गन्ना प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियाँ साझा करते हुए किसानों को आधुनिक पद्धतियाँ अपनाने के लिए प्रेरित किया।

गोष्ठी का समापन केन हेड सुधीर कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस अवसर पर शुगर यूनिट के डिप्टी मैनेजर शेर बहादुर सिंह, मैनेजर मुन्ना जी, ……. एवं राइज फाउंडेशन की टीम भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई और आयोजन को उपयोगी व ज्ञानवर्धक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतरविद्यालयी विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन                                                                              निचलौल/महराजगंज नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल मे अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 6 अ व कक्षा 6 ब के कुल 70 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।जिसमे प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान से प्रतिभागिओ को मैडल व स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका निक्की पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता मे विज्ञान से सम्बंधित कुल 50 प्रश्नपत्र पूछे गए थे। जिसकी अवधि 50 मिनट तय की गयी थी। प्रतियोगिता मे सलोनी वर्मा,ने 31 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।द्वितीय पुरस्कार देव पाण्डेय, व तृतीय पुरस्कार आयुष्मान द्विवेदी व दीपराज खरबार को दिया गया। इस आयोजन को सफलता पुर्वक आयोजित करने मे निक्की पाण्डेय, इंद्रेश गुप्त, व रमेश चौहान का प्रमुख योगदान रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने इस तरह के आयोजन के लिए प्रमुख रूप से विज्ञान शिक्षको व सहयोगी शिक्षको के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया की इस तरह के आयोजन से बच्चो की प्रतिभा निखर कर सामने आती हैं।व उनको अपने अंदर छिपी प्रतिभा का आंकलन करने का मौका मिलता हैं।ऐसे आयोजन हेतु विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद दी हैं।इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।