Latest Post

उत्साह जागरूकता एवं सामाजिक संदेशों के साथ संपन्न हुआ एनएसएस का सप्त दिवसीय विशेष शिविर शाही मैरेज हाउस खड्डा में होली मिलन समारोह बड़े धूम धाम से मनाएं गए जानकारी ही बचाव डॉ अंजलि सिंह पर्यावरण संतुलन हेतु सामुदायिक सहभागिता अनिवार्य- रविन्द्र त्रिपाठी मजबूत लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष मतदान आवश्यक- डॉ प्रमोदराष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई, सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया, निचलौल द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस उत्साह,               जागरूकता एवं बौद्धिक संवाद के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन कंपोजिट विद्यालय बेदौली में कार्यक्रम अधिकारी संदीप के निर्देशन के मार्गदर्शन में चल रहा है।द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातःकाल ग्राम बैदौली में मतदाता जागरूकता अभियान रैली के साथ हुई। स्वयंसेविकाओ ने विभिन्न स्लोगनों तेरे कल की नींव वोट है,मतदाता का सम्मान वोट है!मानव शक्ति के तीन हैं काम,शिक्षा सेवा और मतदान!बहकावे में कभी ना आना,सोच समझ कर बटन दबाना ! देश का होगा उत्थान,जब हम सब करेंगे मतदान! जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली में छात्राओं का उत्साह एवं अनुशासन सराहनीय रहा।कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डिंपल पटेल द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मजबूत लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष मतदान की आवश्यकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने कहा कि“लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष मतदान आवश्यक है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं से अपने मतदान के अधिकार का सदुपयोग करने, सामाजिक मुद्दों पर सजग रहने तथा संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डिम्पल पटेल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण व सशक्त लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें बिना किसी लालच में आये मतदान में भाग लेकर योग्य व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए,जिससे क्षेत्र व देश का विकास तीब्र गति से हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन,राष्ट्रीय एकता की मजबूती एवं सकारात्मक सोच के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।दोपहर पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा समूह चर्चा, बौद्धिक प्रतियोगिता एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास हुआ। साथ ही, युवाओं ने लोकतंत्र एवं मतदान के महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक कियाछात्राओं की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया एवं समाज सेवा केइसअभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। शिविर में छात्राओं का उत्साह और समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। उक्त अवसर पर डॉ आनंद कुमार मिश्रा, मानवेंद्र तिवारी, रुक्मणी श्रीवास्तव, अमेरिका यादव तथा ज्वाला प्रसाद चौधरी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने पर ही हम और आप सुरक्षित होंगे। –

आज दिनांक 22/01/2026 को सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया निचलौल महराजगंज में *राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान* जागरुकता रैली निकाली…

अंतरविद्यालयी विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन                                                                              निचलौल/महराजगंज नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल मे अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 6 अ व कक्षा 6 ब के कुल 70 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।जिसमे प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान से प्रतिभागिओ को मैडल व स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका निक्की पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता मे विज्ञान से सम्बंधित कुल 50 प्रश्नपत्र पूछे गए थे। जिसकी अवधि 50 मिनट तय की गयी थी। प्रतियोगिता मे सलोनी वर्मा,ने 31 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।द्वितीय पुरस्कार देव पाण्डेय, व तृतीय पुरस्कार आयुष्मान द्विवेदी व दीपराज खरबार को दिया गया। इस आयोजन को सफलता पुर्वक आयोजित करने मे निक्की पाण्डेय, इंद्रेश गुप्त, व रमेश चौहान का प्रमुख योगदान रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने इस तरह के आयोजन के लिए प्रमुख रूप से विज्ञान शिक्षको व सहयोगी शिक्षको के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया की इस तरह के आयोजन से बच्चो की प्रतिभा निखर कर सामने आती हैं।व उनको अपने अंदर छिपी प्रतिभा का आंकलन करने का मौका मिलता हैं।ऐसे आयोजन हेतु विद्यालय के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद दी हैं।इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।

अंतरविद्यालयी विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन* निचलौल/महराजगंज नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल मे अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय महाराजगंज में आज उल्लास और उत्साह का माहौल उस समय चरम पर पहुंच गया, जब सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न मनाया। कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में जुटे भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय उत्सव मनाया। भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय’ मोदी नीतीश जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ मोदी जी जिंदाबाद, मोदी पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारों के बीच माहौल ऐसा लग रहा था मानो चुनावी जीत नहीं, बल्कि दीपावली का पर्व समय से पहले ही आ गया है। इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। यह जीत बताती है कि जनता अब राजनीति के शोर में नहीं, विकास के काम में विश्वास करती है । विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने आगे कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश में सकारात्मक संदेश दे रही है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व की नीतियां जनता के दिलों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में मिली विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में बढ़ाया गया मजबूत कदम है।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय महाराजगंज में आज उल्लास और उत्साह का माहौल उस समय चरम पर पहुंच गया, जब सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिहार…

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन निचलौल।                                                नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के सेक्रेटरी आनंद कुमार तिवारी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। व छात्र व छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनायें दीं।इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमे कक्षा एक से छठवी तक के कुल लगभग 80 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता मे बच्चो ने बिभिन्न परिधानो के साथ अपना अभिनय प्रस्तुत किया, पंडित जवाहर लाल नेहरू, भगत सिंह, झाँसी कि रानी, शिक्षक, एडवोकेट, डाक्टर, माता लक्ष्मी, दुर्गा, आदि रूपों का अलग अलग प्रस्तुति दी।इस प्रतियोगिता को कुल तीन ग्रुप मे बिभाजित किया गया था। प्रथम ग्रुप कक्षा एक, दो, द्वितीय ग्रुप तीन, चार, व तृतीय ग्रुप मे पांच व छ मे बाट कर किया गया था। कार्यक्रम के निर्णायक लालमन सिंह, प्रजिला मनु, मुस्कान अग्रवाल, सुमित भट्ट, आदि ने बहुत ही सूझ बुझ के साथ किया।जिसमे पहले ग्रुप मे प्रथम स्थान आरुष त्रिपाठी, द्वितीय स्थान द्रव्य त्रिपाठी, तृतीय स्थान आर्यन चौधरी,दूसरे ग्रुप मे पहला स्थान राज लक्ष्मी, द्वितीय स्थान श्रेया वर्मा, व तृतीय स्थान अमृता को मिला। जबकि तृतीय ग्रुप मे पहला स्थान नीमा मनु द्वितीय स्थान सान्वी त्रिपाठी ब तृतीय स्थान अंशिका पटवा को प्राप्त हुआ। सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागिओ को विद्यालय के प्रधानाचार्य ए, ब्रिटो व शिक्षको ने सयुंक्त रूप से मैडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाये दीं। व सभी बच्चो को सम्बोधित करते हुए बताया की पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं। उसे हम सभी को अपने जीवन मे आत्मसात करने की जरूरत हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पाण्डेय ने किया। व सभी को बालदिवस की शुभकामनाए भी दीं। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।

नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।

बच्चों ने कहा आखिर हमारा देश‌ को कब तक मिलेगी आतंक की पीड़ा ? आतंक का दर्द हमेशा हमारे देश के लिए दुखदायी है ! आखिर आतंक से मिलने वाली…

महाराजगंज 11 नवंबर। नगर के सक्सेना तिराहे पर आज मंगलवार को परंपरा के अनुसार सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विधिवत हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर लोगों के बीच महाप्रसाद वितरित किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विधायक ने हनुमान जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।इस अवसर पर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि हनुमान जी की आराधना से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। जो भी श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करता है, उसके जीवन में सदैव मंगल होता है। उन्होंने कहा कि आस्था और संस्कार भारतीय जीवन की पहचान हैं, और यह परंपरा समाज को एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ती है। विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकजुटता मजबूत होती है और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

महाराजगंज 11 नवंबर। नगर के सक्सेना तिराहे पर आज मंगलवार को परंपरा के अनुसार सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विधिवत हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर लोगों के बीच महाप्रसाद

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ पत्रकार सुरक्षा परिषद व वेब पोर्टल की मान्यता मांग हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी का आयोजन

यूपी प्रेस क्लब लखनऊ पत्रकार सुरक्षा परिषद व वेब पोर्टल की मान्यता मांग हेतु बहुआयामी संस्था संगोष्ठी का आयोजन

पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज के निर्देशन में यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद महाराजगंज के कस्बा निचलौल में जागरूकता अभियान कर लोगों को जागरुक किया गया। आज दिनांक 10.11.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज *श्री सोमेन्द्र मीणा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री सिद्धार्थ* के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।

यातायात माह नवम्बर 2025 के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा निचलौल क्षेत्र में आज दिनांक 10.11.2025 को स्कूल/कॉलेज के छात्र और छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल…

राष्ट्रीय सेवा योजनासड़क सुरक्षा जागरुकता पर कार्यक्रम राजेन्द्र प्रसाद ताराचन्द पी० जी० कालेज निचलौल -महराजगंज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वामी विवेकानन्द तथा आसेतू हिमालय इकाई के स्वयं…

सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर सदर विधायक ने रविवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

महाराजगंज 26 अक्टूबर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने रविवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। छठ महापर्व…