विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

18/04/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

प्रेमिका की हत्या कर नदी में फेंक आया हूं शव, मुझे गिरफ्तार कर लो युवक थाने पहुंच

1 min read

महराजगंज

गुड्डू गुप्ता की रिपोर्ट

चार माह पहले महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र से गायब एक युवती के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर थाने में पहुंचे एक युवक ने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह कोल्हुई क्षेत्र की रहने वाली अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर फरार हो गया था। आए दिन से उससे बात बात पर विवाद हो रहा था। इससे आजिज होकर उसने उसकी हत्या कर शव राप्ती नदी में फेंक दिया। कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस इकरारनामे से पुलिस सन्न रह गई।
युवक को हिरासत में लेने के बाद कोल्हुई पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी गई।सिद्धार्थनगर के जोगिया पुलिस की सूचना पर फरेंदा सीओ अशोक कुमार सिंह, कोल्हुई एसओ राम सहाय चौहान, चौकी इंचार्ज रामजीत प्रसाद रविवार को राप्ती नदी के उस स्थान पर पहुंच गए जहां युवक हत्या कर युवती के शव को फेंकने का दावा कर रहा है। गोताखोर की मदद से पुलिस शव ढूंढने का प्रयास कर रही है, लेकिन रविवार की देर शाम तक शव नहीं मिला था।
कोल्हुई थाने में दर्ज है गुमशुदगी का केस
जिस युवती की हत्या की बात सामने आ रही है वह कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बीते 29 फरवरी को वह घर से गायब हो गई थी। काफी ढूंढने के बाद जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने कोल्हुई थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर कोल्हुई पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब उसी प्रकरण में हत्या की बात सामने आने के बाद सनसनी मच गई है।
जोगिया क्षेत्र का रहने वाला है आरोपित
कोल्हुई क्षेत्र की युवती की हत्या कर नदी में शव को फेंकने की बात कह कर सनसनी मचाने वाला युवक सिद्धार्थनगर जनपद के ग्रामसभा टड़िया थाना जोगिया उदयपुर का निवासी बताया जा रहा है।
युवती की गुमशुदगी का केस दर्ज कर उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच सिद्धार्थनगर के जोगिया उदयपुर थाने पर पहुंचे एक युवक ने वहां की पुलिस को जानकारी दी कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है। युवक हिरासत में है। गोताखोर की मदद से शव ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
राम सहाय चौहान-एसओ कोल्हुई

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.