विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

25/04/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

महराजगंज निचलौल में सम्पन्न हुआ बीजेपी की बैठक

1 min read

महराजगंज/ निचलौल 

ब्यूरो महराजगंज

भानु प्रताप तिवारी की रिपोर्ट

महाराजगज 14 मार्च ।भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा 56 इंच की चौड़ी छाती वाला प्रधानमंत्री है, सबका साथ सबका विकास का विज़न भी है, जिनको सपा बसपा ने वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया , और उनको उनके हाल ओर छोड़ दिया , हमारी सरकार ने उनको भी सबका साथ सबका विकास के संकल्प में समाहित करते हुए उनके जीवन स्तर में बदलाव लाने का प्रयास किया है।उक्त बातें भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने निचलौल के एक अतिथि गृह में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहाकि सरकार द्वारा शुरू किए गए जनकल्याणकारी योजनाओ को समाजवादी पार्टी ने लागू नही होने दिया। जनता इनके मंसूबे समझ गयी उत्तर प्रदेश की कमान योगी जी के हाथो में दे दिया, योगी जी की सरकार आने के बाद केंद्र व प्रदेश की सरकार ने मिलकर 2 वर्ष में उत्तर प्रदेश में विकास की नई कहानी लिखने का कार्य किया। हमारी सरकार ने बिना जाति पूछे ,बिना वर्ग भेद के सभी योजनाओं को लागू किया गया जिसका सबसे ज्यादा लाभ उनको मिला जो सपा बसपा के कभी वोट बैंक हुआ करते थे। हमारी सरकार ने कार्य किया है तो वोट मांगने का हक भी है। भाजपा की सरकार बनते ही पूर्वांचल में महाराजगंज जनपद में सबसे ज्यादा नेशनल हाईवे सड़को का निर्माण हुआ यह 301 किमी की सडके है। जनपद को पासपोर्ट कार्यालय दिलवाया, मुख्य डाकघर की स्थापना कराई, केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत कराया, विद्युत समस्या का लगभग निराकरण हो चुका है थोड़ा बहुत बचा है तो पावर स्टेशन स्वीकृत कराया जिसका निर्माण कार्य चल रहा है यह स्टेशन जनपद की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ करेगा।विकास को नई गति देने के लिए मुख्यालय पर बाईपास की स्वीकृति मिली। उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी जिनके आदर्शो व मूल्यों को लेकर समाज सेवा का कार्य कर रही है उनके मूल्यों व आदर्शो को केंद्र की मोदी सरकार ने साकार किया। काश्मीर से धारा 370 व 35 A को खत्म किया, तीन तलाक कानून लाये, नागरिकता संशिधन कानून लाकर धार्मिक आधार पर प्रताड़ित भारतीय मूल के लोग जो पाकिस्तान,बांग्लादेश,अफ़ग़ानिसतान में रहते थे उनको न्याय दिलाने के लिए , राम मंदिर निर्माण की बाधा को दूर कर लगातार 44 दिनों की सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय द्वारा निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। अनेक कार्य हुए है जिससे समाज के विकास व उत्थान के कार्य हो रहा है। उन्होंने कहाकि हम विचारधारा को लेकर समाज सेवा का कार्य करते है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।देवतुल्य कार्यकर्ताओ के कारण आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर आरूढ़ है।प्राक्कलन सामिति सभापति व पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने राजनैतिक व आर्थिक प्रस्ताव जो कार्यसमिति में लाया गया था उसका समर्थन करते हुए कहाकि जो प्रस्ताव लाये गए उसकी चर्चा गाव गाव जन जन तक करना होगा। सरकार के कार्य व उपलाधियो के बारे में लोगो को बताना होगा। हमारा शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री 18 से 20 घण्टे केवल समाज व देश की चिंता करते है। स्वयं की चिंता नही करते। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहाकि 2 अक्टूबर 1989 में जनोद का सृजन हुआ था किंतु जनपद को पहचान नही मिल सका था ,योगी सरकार में मेरे प्रयास से महाराजगज डिपो के नाम से परिवहन निगम की बसे चलनी शुरू हुई। मुख्यमंत्री जी व परिवहन मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए आगे कहाकि जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या से निजात दिलाने में मुख्यमंत्री जी व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यालय पर मेरी मांग पर बाईपास की स्वीकृति दी उनका भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री राहत कोष से हमारे विधान सभा के गरीब लोगों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री जी ने 4 करोड़ 36 लाख रुपये स्वीकृत किया। एक मांग है कि कृषि प्रधान इस जनपद में जनपद मुख्यालय पर कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की जाय। विधायक प्रम सागर पटेल ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रस्ताव का समर्थन पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता, समीर त्रिपाठी, कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व विधायक अवनींद्र नाथ द्विवेद, चौधरी शिवेंद्र सिंह, अमरनाथ पटेल, अजय कुमार, जितेंद्र वीर वर्मा, श्रीवास्तव ,ऋषि त्रिपाठी, संजय वर्मा, मधुर सिंह, दुर्गा अग्रहरी, रामाज्ञा निषाद ,ओम प्रकाश कुशवाहा, राजेन्द्र निषाद ,अरुण जायसवाल,जगदीश गुप्ता, राम नारायण जायसवाल, अंगद गुप्ता ,विवेक पांडेय, मधु पांडेय, वीरेंद्र चौहान, नागेंद्र प्रसाद ने प्रस्ताव का समर्थन किया। जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव पेश किया जबकि आर्थिक प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय ने प्रस्तुत किया। अन्य प्रस्ताव में पूर्व जिला मंत्री देवेंद्र पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानन्दन पटेल, नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, नथुनी सिंह, जितेंद्र पांडेय ,व राधेश्याम सिंह ,अश्विनी सिंह, ने भी प्रस्ताव रखे। जिला मंत्री बच्चू लाल चौरसिया, आशुतोष शुक्ल, राजेश यादव विभूति सिंह बैजनाथ पटेल, हरिश्चन्द्र सोनकर, ठाकुर रौनिNयार व अन्य पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, यंत्री मधेशिया, रणधीर सिंह, दीपक चौधरी, दब्बू सिंह, बाबुनन्दन शर्मा, राजेश यादव , रूपेश शर्मा, विष्णुदेव चौरसिया, गुलाब चौरसिया, संजय श्रीवास्तव उमेश गुप्ता, शेष नाथ सिंह भोला मल्ल तथा अन्य मण्डल अध्यक्षो व महिला मोर्चा की तारा देवी, सरोज पांडेय प्रियंका त्रिपाठी के आलावा सचिदानंद घन त्रिपाठी, प्रदीप गौड़ ,वीरेंद्र लोहिया ने एक एक कर प्रस्तावों का समर्थन किया।इसके पूर्व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दींन दयाल उपाध्याय के चित्र पर मुख्य अतिथि ने माल्यर्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर व वन्देमातरम गीत से कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत की व
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने किया जबकि संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया। जिलाध्यक्ष ने अंत मे अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.