प्रदेशीय आहवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी किसान आंदोलन को तैयार
1 min readसन्दीप मिश्रा
रायबरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी किसान आन्दोलन करने जा रही है, जिसकी विस्तृत जानकारी जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने प्रेसवार्ता के माध्यम से दी। इस मौके पर प्रदीप जैन पूर्व मंत्री, अभय त्रिवेदी, महताब आलम और लालआशाकिरन प्रताप सिंह एवं नागेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहें।
पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने प्रदेश मे किसानो पर हो रहे अत्याचार, आवारा जानवरो से फसलो का नुकसान, बैंको द्वारा किसानो को प्रताडि़त किया जाना, किसान क्रेडिट कार्ड की समस्या, लागत ज्यादा दाम कम, गन्ने का भुगतान नही, बिजली बिल का बहुत ज्यादा आना, धान के दाम से संतुष्ट नही, धान की खरीद सही नही, पराली की समस्या और गन्ने के दाम से संतुष्ट नही जैसी किसानो से जुड़ी समस्याओ की विस्तार से जानकारी दी।
श्री तिवारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किसान जन-जागरण अभियान की शुरूवात 6 फरवरी 2020 की जा चुकी है। 8 फरवरी 2020 को जिला कांग्रेस कमेटी अभियान की शुरूवात 10 पीड़ित किसानो के घर जाकर करेगी।
9 फरवरी 2020 को किसान जन-जागरण अभियान मे ब्लाक स्तर पर न्यूनतम 25 कार्यकर्ताओ की बैठक बुलाकर अभियान की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
10 फरवरी 2020 से 16 फरवरी 2020 तक ब्लाक का प्रत्येक चिन्हित कार्यकर्ता प्रति-दिन न्यूनतम 10 पीडि़त किसान परिवारो के घर जाकर वार्ता करेंगे जिनसे किसान मांगो का फार्म भरवाया जाएगा और आन्दोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।17 फरवरी 2020 से 23 फरवरी 2020 तक ब्लाक मे प्रति-दिन 2 नुक्कड़ सभाएं की जाएगी। इन सभाओं मे भी किसानो की मांगो का फार्म भरवाया जाएगा। नुक्कड़ सभाओं मे किसानो की व्यक्तिगत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा एवं इन्ही नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से तहसील दिवस पर होने वाले कार्यक्रमो की सूचना, घोषणा व प्रचार किया जाएगा।
25 फरवरी 2020 को स्थानीय विधायक कार्यालय व आवास पर किसान समस्याओं को लेकर सरकार जगाओ-किसान बचाओं नारे के साथ ज्ञापन दिया जाएगा।
28 फरवरी 2020 को स्थानीय सांसद कार्यालय व आवास पर किसान समस्याओं को लेकर सरकार जगाओ-किसान बचाओं नारे के साथ ज्ञापन दिया जाएगा।
3 मार्च 2020 दिन मंगलवार को तहसील दिवस पर किसानो की मांगो को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। 6 मार्च 2020 को किसानो की मांगो को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानो को साथ लेकर जोशीला प्रदर्शन किया जाएगा। 17 मार्च 2020 को किसानो की मांगो को लेकर प्रदेश स्तरीय विशाल किसान आक्रोश प्रदर्शन लखनऊ मे किया जाएगा।