विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

19/04/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

जनपद महराजगंज के सेंट जोसफ स्कूल के छात्र/छात्राओं को सिखाये गये यातायात नियम

1 min read

जनपद महराजगंज दिनांक 22नवम्बर2018

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री आर0पी0सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 22.11.2018 को सेन्ट जोसेफ स्कूल कस्बा महराजगंज थाना कोतवाली जनपद महराजगंज में क्षेत्राधिकारी सरद श्री देवेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली श्री रामदवन मौर्य व यातायात प्रभारी श्री बरजोर सिंह द्वारा छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी एवम् यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सेवाओं के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी तथा यातयात नियमों के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुये यातायात प्रभारी श्री बरजोर सिंह द्वारा बताया गया कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, वाहन तेज गती से न चलाने की सलाह दी गयी तथा उनसे अपील की गयी कि इनका स्वयं पालन करने व दूसरों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान छात्राओं को वूमेंन पावर लाईन 1090 सेवा, यू0पी0-100 सेवा, ट्विटर सेवा, महिला थाना व जनपद के अधिकारीगण के सीयूजी नम्बरों के विषय में जानकारी दी गई साथ ही छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य, छात्र/छात्राएं, अध्यापकगण एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.