विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

29/03/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

महराजगंज के जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय हुए सस्पेंड, उज्ज्वल कुमार होंगे महराजगंज के नए डीएम

1 min read

महराजगंज/उत्तर प्रदेश

सोमनाथ शर्मा की रिपोर्ट

जिले स्तर के अपने राजनीतिक आकाओं के गैरकानूनी दबावों में आकर राष्ट्रीय स्तर के सम्मानित लोगों के खिलाफ फर्जी एफआईआर का षड़यंत्र रचने वाले महराजगंज जिले के पूर्व जिलाधिकारी और भ्रष्टाचार के अनगिनत आरोपों से घिरे प्रमोटेड आईएएस अमरनाथ उपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। महराजगंज के जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय को पाप की सजा मिली है। उनको सीएम योगी आदित्यनाथ ने सस्पेंड कर दिया है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी है। गौर तलब हो कि पद पर रहते अमरनाथ उपाध्याय ने बीते 13 सितंबर को गैरकानूनी तरीके से राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज टिबड़ेवाल आकाश का महराजगंज जनपद मुख्यालय का पैतृक मकान बुलडोजरों से गैरकानूनी तरीके से बिना नोटिस, बिना मुआवजे, बिना अधिग्रहण के जमींदोज करा दिया था। तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि अब जिलाधिकारी रहते ससम्मान इनकी बिदाई संभव नहीं। इनके ऊपर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। जिनकी जांच शासन स्तर पर की गयी और इन्हें दोषी पाया गया। जिसके बाद इन्हें तत्काल प्रभाव से सोमवार को निलंबित कर दिया गया। गौरतलब हो कि यह पीसीएस से प्रमोशन पाकर आईएएस बने हैं और इन्हें पहली बार किसी जिले का डीएम बनाया गया। पहले ही चार्ज में बतौर जिलाधिकारी रहते अमरनाथ उपाध्याय भ्रष्टाचार की दलदल में समाते चले गये। 

*बाक्स*

महराजगंज जिले के सत्तारुढ़ भाजपा के दो जन प्रतिनिधियों के दबाव में गैरकानूनी कार्यों को अंजाम देने वाले जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय को सीएम योगी आदित्यनाथ ने करारा सबक सिखाया है। उन पर आरोप है कि नौतनवा तहसील में गेहूं क्रय केन्दों पर खरीद के बाद करोड़ों की गेहूं गायब हो जाने से लेकर घुघुली नगर पंचायत के सरकारी धन को गलत तरीके से एनएच के कामों में खर्च करने जैसे तमाम आरोपों से घिरे हुए हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी पद पर रहते मधवलिया गो सदन में भारी पैमाने पर अनियमितता की है। विभागीय जांच में ये सब आरोप सच पाये गये। डीएम सहित कुल पांच अधिकारियों को निलंबित किया गया है। 

*बाक्स*

इधर महराजगंज के फरेन्दा इलाके के निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ने अपने फेसबुक पर अमरनाथ के भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए लिखा कि यह महराजगंज जिले में भ्रष्टाचार से इनका गहरा नाता रहा है। जब ये 1997 के दौर में नौतनवा के एसडीएम होते थे तब ये अपने मातहत लेखपालों से बिना पैसा दिए दस-बीस रुपये की सब्जियां मंगवाते थे। जिलाधिकारी के अलावा एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार, एसडीएम महाराजगंज सत्यम मिश्रा, मुख्य पशु अधिकारी निचलौल वीके मौर्या व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज राजू उपाध्याय को भी मधवलिया गो सदन की अनियमितता में निलंबित किया गया है। 

 

*भ्रष्ट प्रमोटेड आईएएस अमरनाथ उपाध्याय के खिलाफ एफआईआर, सीएम ने बतायी हैसियत*

जिले स्तर के अपने राजनीतिक आकाओं के गैरकानूनी दबावों में आकर राष्ट्रीय स्तर के सम्मानित लोगों के खिलाफ फर्जी एफआईआर का षड़यंत्र रचने वाले महराजगंज जिले के पूर्व जिलाधिकारी और भ्रष्टाचार के अनगिनत आरोपों से घिरे प्रमोटेड आईएएस अमरनाथ उपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। इसके अलावा विभागीय जांच भी प्रारंभ कर दी गयी है। इसके अलावा विभागीय जांच भी प्रारंभ कर दी गयी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीएम कार्यालय में हर कोई हैरान व परेशान है कि अचानक ऐसा क्या हुआ कि डेढ़ साल से जिले में तैनात जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय पर सीएम ने अपनी भयानक गाज गिरा दी। कल तक सीएम से नजदीकियों का झूठा दंभ भरने वाले प्रोमोटेड आईएएस अमरनाथ के चेहरे से हवाईयां गायब थीं। उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था कि ये कैसे हो गया? अमरनाथ के जिले स्तर के दोनों राजनीतिक संरक्षणदाता कहीं नजर नहीं आ रहे हैं कि किस गुफा में छिप गये हैं। कल तक अमरनाथ के गुनाहों पर सार्वजनिक तौर भाषण दे जिला प्रशासन को बधाई देने वाले नेता कहां लापता हैं, ये किसी को समझ में नहीं आ रहा है?
इनके ऊपर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। जिनकी जांच शासन स्तर पर की गयी और इन्हें दोषी पाया गया जिसके बाद इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 
जिलाधिकारी ने मधवलिया गो सदन में भारी पैमाने पर अनियमितता की है। विभागीय जांच में ये सब आरोप सच पाये गये। डीएम सहित कुल पांच अधिकारियों को निलंबित किया गया है। जिलाधिकारी के अलावा एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार, एसडीएम महाराजगंज सत्यम मिश्रा, मुख्य पशु अधिकारी निचलौल वीके मौर्या व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज राजू उपाध्याय को भी मधवलिया गो सदन की अनियमितता में निलंबित किया गया है। 

*बाक्स*

*आईएएस उज्ज्वल कुमार होंगे महराजगंज के नए डीएम, मंगलवार को लेंगे चार्ज*

2012 बैच के तेज-तर्रार IAS उज्जवल कुमार को महराजगंज का नया डीएम बनाया गया है। सोमवार को महराजगंज के डीएम अमरनाथ उपाध्याय को सस्पेंड किया गया।
आज संबाददाता से बातचीत में उज्ज्वल कुमार ने कहा कि मंगलवार को महराजगंज में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। शासन की योजनाओं को लागू करना और जनहित के काम उनकी प्रमुख प्राथमिकता है।

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.