धूमधाम से अदा की गई बकरीद की नमाज, लोगो ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
1 min read
सन्दीप मिश्र
ब्यूरो
रायबरेली। ईद-उल-अजहा और ईद-उल-जुहा का त्यौहार पूरे
भारत में आज मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद के 2 महीने बाद आने वाले इस त्यौहार में मुस्लिम समुदाय बड़ी संख्या में बकरे की कुर्बानी देता है। कुछ लोग ईद उल अजहा को बकरीद कहे जाने का अर्थ इस दिन बकरे की दिये जाने वाली कुर्बानी से जोड़कर देखते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल अरबी भाषा में बकर का अर्थ है बड़े जानवर से है जिसका जिबह किया जाता है अर्थात जिसे काटा
जाता है। उसी से जोड़कर आज भारत देश में इसे बकरा ईद
कहते हैं। बकरीद के दिन खाली बकरे की ही कुर्बानी नहीं दी
जाती बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने प्रिय जानवर
की कुर्बानी देनी होती है। आज जनपद की प्रमुख मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की
गई।इसी क्रम में जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक
सुनील कुमार सिंह ने बकरीद पर जनपदवासियों को दी
शुभकामनाएं, नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक
दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा की भी रही चाक-चौबंद व्यवस्था रही । जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था रही। जिसमे
नगर कोतवाल अतुल कुमार सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय
सिंह,क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश सिंह यादव यादव सहित अगल
बगल के थानों की फोर्स तैनात रही।