पुलिस से दर्जनों शिकायत फिर भी जमीनी विवाद में महिला की पिटाई
1 min readसन्दीप मिश्र
ब्यूरो
एक महिला को दबंगों ने इतना पीटा कि उसके चेहरे पर टांके लगवाने पड़े। मामला सरेनी थाना क्षेत्र का है जहां पर जमीनी विवाद के चलते कई बार मारपीट हो चुकी है आज फिर महिला को दबंगों ने बुरी तरह पीटा जिसके बाद घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति रामलाल का कहना है की पुलिस की लापरवाही के चलते दबंग उसे परेशान कर रहे हैं जबकि अभी तक उसने सुरक्षा की मांग के लिए 15 बार पुलिस से गुहार लगा चुका है। आज जब महिला अपने घर गई तब करीब दर्जन भर लोगों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया आरोप गांव के ही भगवान दास रंजन कुलदीप और संदीप पर लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।