चौक पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
1 min readचौक पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आज दिनांक 01.10.2018 को थाना चैक पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-111/2018, धारा 304बी, 498ए, 201, 3, 4 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त-राहुल गुप्ता पुत्र महेन्द्र गुप्ता नि0 बेलभरिया चौक जनपद महराजगंज को आज उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
दिनांक 27.09.2018 को मुकदमा वादी ने सूचना दिया कि मेरी लड़की की शादी राहुल गुप्ता पुत्र महेन्द्र गुप्ता नि0 बेलभरिया चौक जनपद महराजगंज के साथ किया था तथा शादी के तीसरे वर्ष 2015 में गवना किया था। उक्त वादी द्वारा हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था लेकिन उसका दामाद राहुल गुप्ता खुश नहीं था तथा राहुल गुप्ता द्वारा सोने की चैन और मो0सा0 की मांग कर रहा था और न मिलने पर उसकी लड़की को प्रताड़ित कर रहा थे। दिनांक 22.09.2018 को उसकी लड़की को ज़हर देकर मार डाले तथा बिना सूचना दिये लाश को चुपके से जला दिये। इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष श्री अवधेश नरायन तिवारी द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-111/2018, धारा-304बी, 498ए, 201 भा0द0वि0 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी निचलौल द्वारा प्रारम्भ की गयी। आज दिनांक 01.10.2018 को दौरान तलाश वांछित व गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष चैक अभियुक्त राहुल गुप्ता उपरोक्त के गांव बेलभरिया पहुँचे तो अभियुक्त राहुल गुप्ता अपने घर पर मौजूद मिला जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 05:10 बजे हिरासत में लिया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राहुल गुप्ता पुत्र महेन्द्र गुप्ता नि0 बेलभरिया चैक जनपद महराजगंज
पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्री अवधेश नरायन तिवारी थाना चौक जनपद महराजगंज।
2. हे0का0 रविन्द्र यादव थाना चौक जनपद महराजगंज।
3. का0 जय प्रकाश थाना चौक जनपद महराजगंज