न०पा०सिसवा पहुंचा भाजपा का साइकिल यात्रा,अध्यक्ष प्रतिनिधी ने किया स्वागत।
1 min read
नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार के प्रांगण में आज् दोपहर भाजपा प्रचारकों की साइकिल रथ यात्रा पहुंची , इस दौरान नगर पालिका परिषद में उपस्थित अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल व सभासदो ने आए दोनों प्राचारको का भव्य स्वागत कर जलपान कराया जानकारी के अनुसार ग्राम बुढी बेलहर ब्लाक बेलहर जिला संतकबीर नगर निवासी रणविजय सिंह व अरविंद सिंह भाजपा का झंडा व बैनर लिए संत कबीर नगर से महराजगंज कुशीनगर आजमगढ़ होते हुए चालिस जिलो का भ्रमण व 10 हजार किलोमीटर यात्रा करने का संकल्प लिए पार्टी का प्रचार प्रसार करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे मे बताया , इसी क्रम मे सिसवा नगर पालिका पहुचे दोनों भाजपाईयो का नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि व सभासदों ने भव्य स्वागत कर शुभकामना प्रमाण पत्र दिए जिस दौरान सभासद अभिमन्यु चौरसिया , राजन विश्वकर्मा , राजेश सिंह , सहजाद् अंसारी , रामहर्ष दुबे हासिम अंसारी , अनुप मद्धेशिया आदि लोग रहे ।
अभिमन्यु चौरसिया कि रिपोर्ट ……….