रायबरेली:महराजगंज पुलिस पर लगा महिलाओं के साथ की मारपीट व अभद्रता का आरोप
1 min readमोहित मौर्य की रिपोर्ट
महराजगंज रायबरेली
योगी राज में जहां महिलाओं की सुरक्षा की बात की जाती है वहीं पुलिस पर महिलाओं के साथ अभद्रता व मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। नरई गांव की महिलाओं ने महराजगंज पुलिस पर महिलाओं को मारने पीटने व कपड़े फाड़ने के आरोप लगाये हैं। वहीं पुलिस ने महिलाओं द्वारा पुलिस के साथ विरोध व अभद्रता की बात कही है।
मामला नरई गांव का है। मीडिया को दिये गये बयान में गांव की रहने वाली ज्योती द्विवेदी पुत्री गंगा विष्णु द्विवेदी ,उनकी मां राजकुमारी व बहनों ने पुलिस द्वारा उनके साथ मारपीट करने व कपड़े फाड़ने की बात कही गयी। उन्होने बताया कि पुलिस ने उसके भाई को बिना किसी बात के ही मारना पीटना शुरू कर दिया कारण पूछने पर घर की महिलाओं को भी लात घूसों से मारना पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद महिला सहित उनके भाईयों मनोज , महेन्द्र व बृजेष को भी थाने ले आयी। महिलाओं ने बताया कि थाने में एक बार फिर महिलाओं को मारपीट कर थाने से भगा दिया गया। बिना महिला पुलिस के पुलिस वालों के इस कृत्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगो का कहना है कि यदि महिलाओं के साथ पुलिस ही अभद्रता व मारपीट करेगी तो उनकी सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री से षिकायत कर पुलिस पर कार्यवाही की बात कही है। मामले में कोतवाल लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि अवैध निर्माण रोकवाने गयी पुलिस के साथ महिलाओं ने ही अभद्रता की है पुलिस ने उन्हे समझाबुझा कर भेज दिया था अवैध निर्माण करने वाले पर कार्यवाही की जा रही है।