विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

18/04/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह ने डोमरा बांध का निरीक्षण किया

1 min read

ब्यूरो चीफ अतिरिक्त प्रभार मंडल प्रभारी महराजगंज सुनील कुमार पाण्डेय

एंकर- उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने आज महराजगंज में रोहिन नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए बनाए गए रेगुलेटर्, तटबंधों, स्लोप पिचिंग एवं नारायणी नदी के छितौनी तटबंध पर पावर स्कैप के एजक्रेटिंग एवं परक्यूलाइन का निरीक्षण किया और बरसात से पहले सभी कार्यों को पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए।

वी/ओ- जनपद में पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ से बचाव के लिए कराए जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण कर स्थानीय ग्रामीणों से उनकी समस्या जानकर अधिकारियों को इस संबंध में तत्काल उपाय करने के दिशा निर्देश दिए। डॉ महेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश के 42 जिले बाढ़ से प्रभावित रहते है। इन 42 जिलो में समय से कार्य पूर्ण कराने के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। प्रदेश में बाढ़ का पैसा जो मार्च और अप्रैल में दिया जाता था। उसे जनवरी में ही रिलीज कर दिया गया है। जिससे समय से काम पूरा कर हम जनता को उसका लाभ दे सके। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों का अभी तक भ्रमण हो चुका हैं। प्रदेश में सभी कार्य बाढ़ के समय से पूर्व पूरे हो रहे हैं। महराजगंज में बाढ़ से बचाव के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। जिससे इस क्षेत्र की जनता को बहुत बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि नेपाल से आने वाले पानी से उत्तर प्रदेश में बाढ़ आती है। जिससे एक बहुत बड़ा क्षेत्रफल डूब जाता है। लेकिन पिछले 2 सालों में बहुत सारा काम हुआ। जिसके कारण से जहां 15 लाख हेक्टेयर जमीन का कटान हो रहा था। वही पिछली बार बाढ़ के समय महज 12 हजार हेक्टेयर का कटान हुआ है। इस बार भी सरकार का पूरा प्रयास है कि किसी भी जिले में कोई भी जनहानि ना होने पाए इसके साथ ही किसानों के जमीन का कटाव भी ना होगा उनको पूरी सुरक्षा दी जा सके इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है

बाईट- डॉ महेंद्र सिंह, जल शक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.