आज दिनांक 06/04/2021 को मां भारती क्लब की तरफ से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
1 min readशिव बहादुर शर्मा की रिपोर्ट
आज दिनांक 06/04/2021 को मां भारती क्लब की तरफ से छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस हमले में शहीद हुए हमारे जवानों के परिजनों के प्रति हमारे समूह व समूह के सभी सदस्यों गहरी संवेदनाएं व्यक्त की, शहीदों के लिए 1 मिनट का मौन भी समूह के सदस्यों द्वारा किया गया जिसमे सभी सदस्यों ने वीर सपूतों के आत्मा की शांति के लिए भगवान से कामना की तथा इस हमले में घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। समूह के सदस्यों में अध्यक्ष शैलेश गुप्ता , उपाध्यक्ष अभिषेक गोंड, सचिव विनय कुमार पाण्डेय, उपसचिव दिलीप कुमार विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी विनीत राज, कोषाध्यक्ष विशाल कसौधन के साथ विभव कुमार पाण्डेय, अशोक कन्नौजिया, विनय अग्रहरी, अनमोल मिश्रा, विशाल, संतोष यादव, प्रियांशु श्रीवास्तव व अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।