व्यापार मंडल कोल्हुई युवा अध्यक्ष देव अग्रहरि द्वारा व्यापारियो के शोषण को लेकर जिला परिषद के अधिकारियो से वार्ता सम्पन्न
1 min readमहराजगंज सुनील कुमार पाण्डेय
कोल्हुई/आज– महाराजगंज जनपद अंतर्गत कोल्हुई बाजार के मुख्य कस्बे में तमाम व्यपारियो की शिकायत थी कि जिला परिषद, फ़ूड विभाग, सेल टैक्स विभाग, माप-बाट विभाग आदि जैसी विभागों के कर्मचारियो द्वारा काफी दिनों से लाइसेंस को लेकर, फ़र्ज़ी सैंपलिंग कर कस्बे में अवैध तरीके से वसूली की जा रही थी और हर हप्ते पहुँच व्यपारियो का शोषण की जा रही थी। इसी क्रम में जब एक बार फिर मंगलवार को जिला परिषद की टीम कोल्हुई कस्बे में पहुची तो व्यपारियो के बीच हड़कम्प मच गई वही किसी ने इसकी सूचना व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष देव अग्रहरि को दे दी सूचना मिलते ही व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुँच गए और जिला परिषद के उक्त कार्यवाही पर नाराजगी जताते हुए छोटे-बड़े व्यपारियो के समस्याओ से अवगत कराया और इंस्पेक्टर रामायण सिंह से व्यपारियो से नरमी बरतने की बात कही और कोविड 19 को लेकर हुए लॉकडाउन में कस्बे के प्रभावित सभी व्यपारियो को ज्यादा ज्यादा राहत देने की बात कही साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम जायसवाल भी मौके पर पहुच इंस्पेक्टर रामायण सिंह से वार्ता कर अगले सप्ताह में कैम्प लगा कर रसीद काटने की बात कही और हर दो महीने पर पहुचं व्यपारियो से रसीद ना काटने का आग्रह किया बल्कि साल में एक निर्धारित तिथि पर टैक्स जमा कर रसीद कांटे। वही जिला परिषद इंस्पेक्टर रामायण सिंह द्वारा सहमति जताते हुए कहा गया इसी महीने में कैम्प लगाकर रसीद काटने का कार्यवाही किया जाएगा और व्यपारियो को हर संभव मदद देने का प्रयास भी किया जाएगा।