विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/04/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

डब्ल्यूएचओ की राष्ट्रीय टीम ने जाना कालाजार उपचार का हाल कुशीनगर में दो दिवसीय दौरे पर आयी विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम

1 min read

सौरभ पाण्डेय

*कुशीनगर*:- विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ) की राष्ट्रीय टीम कुशीनगर में दो दिवसीय दौरे पर आयी। टीम ने बुधवार और गुरूवार को जिले में कालाजार उपचार का हाल जाना। अस्पतालों में व्यवस्था देखी तथा कालाजार प्रभावित गाँवों में जाकर मरीजों से इलाज संबंधी जानकारी हासिल की तथा आवश्यक जानकारी भी दी। टीम में शामिल डब्ल्यूएचओ के कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रभारी डाॅ. ध्रुव पांडेय, राज्य प्रमुख डाॅ.तनुज शर्मा, जोनल कोर्डिनेटर डाॅ. सागर घोडकर व डाॅ. निशांत कुमार कुशीनगर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले संयुक्त जिला अस्पताल पहुंची। जहां पर पैथालाजी की जांच की तथा अभिलेखों को देखा। बेहतर रख रखाव के लिए निर्देशित किया। टीम कोविड टीके के लिए रखी गयी आईएलआर ( आइस लाइन रिफ्रेजरेटर) को देखा। टीम ने कालाजार रोगियों के इलाज में लगी टीम से भी मरीजों के बारे में तथा उनके अभिलेखों के बारे में जानकारी हासिल की। टीम ने कालाजार प्रभावित गांव धिबनी रामनगर तथा धिबनी बंजरवा का भी दौरा कर मरीजों से संपर्क किया। दोनों ग्राम पंचायतों के वर्ष 2020 के मरीजों शीलबंदी देवी, शंबर कुमार तथा वीरेन्द्र कुशवाहा से इलाज संबंधी जानकारी हासिल की तथा आवश्यक सलाह दिया। टीम ने मरीजों को मिलने वाली दवाओं तथा गांव में कराए गए छिड़काव के बारे में भी जानकारी हासिल की।
टीम ने उक्त दोनों गाँवों की आशा कार्यकर्ता तथा आशा संगिनी से बातचीत ता करके कालाजार के बारे में जानकारी मांगी। बाद में उन्हें समुचित जानकारी दी। टीम के लोगों ने कालाजार से बचाव के लिए दवाओं के छिड़काव के तरीके के बारे में भी बताया।
टीम गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरयासुजान सुजान पहुँची वहां पर व्यवस्था देखी तथा काम पर संतोष व्यक्त किया। वहां से टीम के लोग ग्राम पंचायत दवनहवा, फिरोजा तथा परसा पहुंचे, जहां पर मरीजों से संपर्क कर इलाज के संबंध में जानकारी हासिल की। वहीं पर गांव में कराए गए छिड़कावा आदि कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
दोनों दिन टीम के साथ एसीएमओ डाॅ. विनय कुमार पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी आलोक कुमार,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमकुही के डाॅ.रजनीश गुप्ता, तरयासुजान के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अमित कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संजय सिंह, बीपीएम, बीसीपीएम आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
——
सीएमओ कार्यालय को दिया फीडबैक

डब्ल्यूएचओ की राष्ट्रीय टीम में शामिल अधिकारियों ने वर्ष 2021 तक कालाजार उन्मूलन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के जिम्मेदार लोगों को फीडबैक भी दिया।
टीम के लोगों ने कहा कि कालाजार उन्मूलन के लिए जरूरी है कि कालाजार के लक्षण वाले मरीजों की त्वरित पहचान कर उपचार दिया जाए। यदि किसी व्यक्ति को कालाजार के लक्षण दिखे तो नजदीक के सरकारी अस्पताल पर जाकर इलाज शुरू करा दें।

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.