किसान परेशान , उद्योगपति हो रहे मालामाल – मनोज पाण्डेय
1 min readसन्दीप मिश्रा
(रायबरेली )समाजवादी सदस्यता ग्रहण समारोह मे क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी छोड़ सपा का दामन थामा। इस मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पाण्डेय ने किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान है और उद्योगपति मालामाल हो रहे है ।
कार्यक्रम के शुभारंभ में ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने हरिपाल यादव, जितेंद्र पासी, रोहित सिंह कमोली, सूर्यभान सिंह, विजयपाल मौर्या, भूपेंद्र मौर्या, खेमराज वर्मा, घुरई पासी, जगन्नाथ वर्मा, सत्रुह्नन सिंह, चंदन मौर्य, वीरेंद्र सिंह बघेल, अभिनेश सिंह, छेदीलाल पासी सहित सैकड़ों लोगों को फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर सपा पार्टी में शामिल किया। उसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक नारेंद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मजलूम लोगों पर जुल्म ढा रही है। अत्याचार चरम पर बढ़ गया है। भाजपा सरकार में बड़ी संख्या में ब्राह्मणों का संघार किया गया है। सरकार ने सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है। यह सरकार झूठे और फरेबियों की है 100 दिन में काला धन वापसी, गरीब मजदूरों को 100 दिन मनरेगा में कार्य, किसानों की आय दोगुनी करना, नौजवानों में लैपटॉप, बेरोजगारों को रोजगार तथा अच्छे दिन का लोगों को सपना दिखाया गया था। सकार ने प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों मेडिकल कॉलेज, बिजली, पॉलिटेक्निक, एनटीपीसी, रेल विभागों को निजीकरण किए जाने का कार्य किया है। जिसका प्रभाव सिर्फ जनता को ही पड़ेगा।
ऊंचाहार विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि बेसहारा पशुओं से किसान परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। डीजल और पेट्रोल, खाद कपड़े, के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। विकास के नाम पर लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है। तथा समाजवादी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का फीता काटकर अपनी वाहवाही बटोरी जा रही है। गरीबों को पहले बिजली का कनेक्शन फिर बिजली के बिलों मे लगातार बढ़ोतरी की जा रही हैं। इस अवसर पर चेयरमैन शाहीन सुल्तान, आशीष तिवारी, छविनाथ यादव, अनिल पांडेय, मनीष शुक्ला,,देवनाथ पाल आदि उपस्थित रहे।