विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

28/03/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

महराजगंज सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने जितेंद्र सिंह और महामंत्री बने दिनेश गुप्ता…

1 min read

महराजगंज/उत्तर प्रदेश

ब्यूरो महराजगंज
भानु प्रताप तिवारी की रिपोर्ट

22/01/2021

महाराजगंज- सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज के विभिन्न पदों के लिए दीवानी कचहरी परिसर में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। कुल 553 मतदाताओं में 532 ने मतदान किया। मताें की गणना शुक्रवार को सुबह 10 बजे से कचहरी परिसर में हुई
चुनाव अधिकारी शंभू शरण पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद के पांच प्रत्याशियों चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद पर छह, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। 532 मतदाताओं ने मतदान किया। आज दिनाँक 22 जनवरी 2021 को चुनाव का परिणाम घोषित हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह को कुल मत मिले (236) मो०हामिद खान (134) प्रमोद श्रीवास्तव (31) महेंद्र पांडेय( 19) वीरेंद्र पांडेय (112) मिले और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार खड़े थे जिसमें कैलाश अग्निहोत्री (108) राजेश पटेल(183) मो आमीन अंसारी (230) को मिले एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार थे जिनमें अवधेश गौड़ (293) सुरेंद्र सिंह(226) कुल मत मिले ,इसी क्रम में महामंत्री पद के लिए सबसे ज्यादे काटे की टक्कर थी जिसमे 5 उम्मीदवार थे जिनको मत मिले कुल अशोक तिवारी (91) दिनेश गुप्ता(172),प्रमोद त्रिपाठी(56), राघवेन्द्र त्रिपाठी (52) ,राम राज चौधरी(44), संजीव श्रीवास्तव(108) , कोषाध्यक्ष पद पर 2 उम्मीदवार थे जिनको कुल मत मिले अरविंद द्विवेदी(184),प्रद्दुम्न पटेल(305)और संयुक्त मन्त्री प्रशासन के दो उम्मीदवार थे दुर्गेश श्रीवास्तव(299),ज्ञानेंद्र मिश्र(227) कुल मत मिले जिसमे 4 पद निर्विरोध रहा। चुनाव कमेटी में सदस्य के रूप में प्यारे लाल यादव, नरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, रामजी सिंह, मूर्ति नारायण तिवारी, आरपी सिंह और गोरखनाथ पटेल शामिल रहे ।

इसी क्रम में 2021 में विजयी हुए प्रत्याशियों की सूची…निम्न प्रकार

अध्यक्ष- जितेंद्र सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष-अमीन अंसारी
कोषाध्यक्ष- प्रदुम्न पटेल
महामंत्री-दिनेश गुप्ता
कनिष्ठ उपाध्यक्ष- अवधेश गौड़
संयुक्त मंत्री प्रशासन- दुर्गेश श्रीवास्तव
संयुक्त मंत्री प्रकाशक- अनिल त्रिपाठी
पुस्तकालय -सन्दीप तिवारी
अन्य 2 कार्यकारिणी निर्विरोध चुने गए...

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.