विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

28/03/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजमाता चंद्रकांति देवी सिंह के चित्र पर अर्पित किये श्रद्धासुमन

1 min read

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली । केंद्रीय कपड़ा मंत्री व अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी रायबरेली के चंदापुर कोर्ट में विगत दिनों राजमाता चंद्रकांति देवी के निधन की खबर सुनकर शोक संवेदना व्यक्त करने शुक्रवार को देर शाम पहुंची। उन्होंने राजमाता के चित्र के समक्ष हाथ जोड़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर राज परिवार के साथ-साथ जनपद के संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि, पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय कपड़ा मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी शुक्रवार देर शाम लखनऊ से बछरावां बाया महराजगंज होते हुए चंदापुर कोट पहुंची। यहां उन्होंने सबसे पहले राजमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उसके बाद काफी देर तक राज परिवार के कौशलेंद्र प्रताप सिंह बड़े राजा, हर्षेंद्र सिंह छोटे राजा, बृजेंद्र सिंह बन्नू राजा, उपेंद्र सिंह सोनू राजा तथा कुंवर ध्रुवेंद्र सिंह साथ बैठकर कुशल क्षेम जाना।
बताया जाता है कि, चंदापुर राजपरिवार के बड़े राजा कौशलेंद्र प्रताप सिंह और छोटे राजा हरिश्चंद्र सिंह स्मृति ईरानी के अति निकट माने जाते हैं। आपको यह भी बताना जरूरी है कि, विगत दिनों चंदापुर राजपरिवार की राजमाता चंद्रकांति देवी सिंह का निधन हो गया था। उस पर स्मृति ईरानी ने राज परिवार के सदस्यों को शोक संवेदना भेजा था, और शीघ्र ही रायबरेली आने का वायदा किया था। इसी क्रम में उनका यह आगमन कल शुक्रवार देर रात यहां वह दिवंगत राजमाता चंद्रकांति देवी सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस मौके पर इस मौके पर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया एमएलसी जामो, अग्रणी व्यवसाई राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, डब्बू सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिकंदरपुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, सतीश सिंह, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट उर्फ सिंपल, हरिहर सिंह, पन्ना सिंह, बॉबी सिंह, भोलू सिंह, राजू सिंह कोऑपरेटिव अध्यक्ष मऊ, दिलीप यादव पूर्व जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों की तादात में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.