विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

28/03/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

वाहन चोरों के हौसले बुलंद चर्चित थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान के कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

1 min read

महाराजगंज / कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य कस्बे से विगत कई माह से बाइक गायब होने से कोल्हुई थानाध्यक्ष के कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे है।जानकारी के लिए बता दे विगत कई वर्षों से निरंतर कोल्हुई कस्बे में साप्ताहिक बाजार लगता है जहाँ दूर दराज के लोग आवश्यक वस्तुए की खरीदारी करने आते है ,हमेशा की भांति इस सप्ताह भी शुक्रवार को बाजार लगी थी जहाँ चोरो ने मौका देख बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजमंदिर निवासी मनोज गुप्ता अपनी बाइक से कपड़े की खरीददारी करने कोल्हुई आये थे , मनोज अपनी बाइक को लॉक कर पुरानी थाने के पीछे खड़ी कर खरीदारी करने चले गए थोड़ी देर बाद जब वापस आये तो बाइक गायब मिली, बाइक उक्त जगह पर न देख मनोज के पैरों से जमीन खिसक गया , अगल बगल से पुछ्ताछ कर काफी खोजबीन के बाद भी पीड़ित के हाथ निराशा लगी।जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक द्वारा कोल्हुई थाने पर लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान द्वारा बताया गया मामला संज्ञान में है जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है लगातार कई माह से चार पहिया, दो पहिया,ट्रॉली तथा साईकल , गायब हो रही है लेकिन कोल्हुई पुलिस मौन धारण की हुई है आखिर क्या है कोल्हुई पुलिस की मंशा। बता दे पिछले 6 महीने से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने में विफल साबित हो रही है कोल्हुई पुलिस ,अब तक किसी भी वाहनों का कोल्हुई पुलिस पता नही लगा पाई जिससे लगातार कोल्हुई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते नज़र आ रही है।
बड़ा सवाल यह कि आखिर शासन के निर्देशों को क्यों दरकिनार कर रहे है सुर्खियों में रहनेवाले कोल्हुई थानाध्यक्ष, क्या इनके नियमावली में शासन के निर्देशों का पालन करना नही सिखाया गया है, बताते चले इस साप्ताहिक बाजार के दिन छठ पर्व भी था जिसको मद्देनज़र रखते हुए शाशन तथा जिला प्रशासन के तरफ से सुरक्षा हेतु सख्त आदेश दिया गया था लेकिन फिर भी कोल्हुई पुलिस लापरवाही बरतने से बाज नही आई जिसका नतीजा यह हुआ कि एक युवक की बाइक फिर से चोरी हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजार के दिन सुरक्षा के दृश्टिकोण से थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान द्वारा किसी भी प्रकार का गस्त तथा पहरा नही कराया जाता है इसी वजह से चोरो का हौसला बुलंद हो रहा है जिससे निरंतर हर सप्ताह बाइक चोरी की घटना सामने आती रहती है , उक्त चोरियों पर क्या कहा जाए क्या यह कोल्हुई पुलिस की नाकामी है या विभागीय उदाशीनता। अब देखने की बात यह होगी उच्चाधिकारियो द्वारा आज तक क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए बाइक तथा गायब हुई अन्य वाहनों को ढूढने का प्रयास के लिए कोई निर्देश दी जाती है तथा बाइक चोरी के रोकथाम हेतु कोई योजना बनाई जाती है या आगे भी क्षेत्र में बाइक चोरी का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।

रिपोर्ट-गुड्डू गुप्ता

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.