जनसत्तादल लोकतांत्रिक पार्टी ने जिला महासचिव नारेन्द्र सिंह फौजी को किया निष्कासित : सूरज बिषेन
1 min readरिपोर्ट-सन्दीप मिश्रा
रायबरेली। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दल की राष्ट्रीय इकाई के निर्देश पर जिला-रायबरेली में राजा भैया का जन्म दिवस भव्य तरीके से कल मनाया गया था। जिले में इस कार्यक्रम की पूर्व घोषणा के बावजूद इस आवश्यक कार्यक्रम में जिम्मेदार पदाधिकारियों की अनुपस्थिति घोर अनुशासनहीनता है। इस अक्षम्य गतिविधि हेतु जिला प्रधान महासचिव नारेन्द्र सिंह फौजी को तत्काल प्रभाव से 6 माह के लिए दल से निष्कासित किया जाता है। यह जानकारी जिला महासचिव सूरज सिंह बिशेन ने देते हुए कहा कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में कहीं भी जगह नहीं मिलेगी और सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान संगठन में हमेशा बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि दल में कार्य करने वाले लोगों की आवश्यकता है।