जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी कुष्ठ आश्रम में राजा भैया के जन्मदिन पर बांटा, फल वस्त्र और भोजन
1 min readरिपोर्ट-सन्दीप मिश्रा
उत्तर प्रदेश जनता दल लोकतांत्रिक पार्टी के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के जन्मदिन पर पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक सिंह परिहार एवं महामंत्री सूरज सिंह बिशेन द्वारा कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को भोजन और कंबल वितरण किए गए । इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक सिंह परिहार ने कहा कि राजा भैया ने भी अपने जीवन गरीबों की मदद की है। इसी को अपना उद्देश्य मानते हुए उन्होंने इस आश्रम में गरीबों को बतौर भोजन वितरण किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर राजा भैया को लंबी उम्र दे। महिला जिला अध्यक्ष रुचि सिंह ने कुष्ठ आश्रम में रोगियों को भोजन और वस्त्र वितरण करते हुए कहा कि सरकार कुष्ठ रोगियों के बारे में तमाम वादे कर रही है परंतु जिस वक्त उनकी सरकार बनती है इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। क्योंकि यहां दशा बहुत ही दीन हीन अवस्था में है। महिला जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि राजा भैया को ऊपरवाला लंबी उम्र दे। जिससे कि जिस तरह वो गरीबों की सेवा कर रहे हैं ।वह सदियों तक करते रहे। जिला महासचिव सूरज सिंह बिशेन ने कहा कि राजा भैया आज हर युवाओं के दिलों की धड़कन है और सभी युवाओं की ईश्वर से कामना है कि उनको लंबी उम्र दराज करें । वहीं कुष्ठ आश्रम में भी रोगियों ने राजा भैया के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। सिविल लाइन में इस मौके पर जिला युवा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह ,जय प्रकाश सिंह, रामेंद्र सिंह, नीरज सिंह, अमरेंद्र सिंह, संजय सिंह सेंगर, रविंद्र सिंह, सौभाग्य जायसवाल, अभय सिंह, सतेंद्र शुक्ला, संजय निर्मल, महेश कुमार , धर्मेंद्र सिंह ,अश्वनी सिंह, अमित त्रिवेदी ,राघवेंद्र प्रताप सिंह, अब्दुल रहीम, अजय सिंह राठौर कांति तिवारी ,सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित तमाम पदाधिकारी गण मौजूद थे।