बालिकाओं के उत्थान को निरंतर प्रयास : रामचंद्र
1 min readरिपोर्ट-अब्दुल जब्बार
भेलसर(अयोध्या)रूदौली क्षेत्र के रौजागांव स्थित हंस इंटर कॉलेज में बुधवार को नारी सशक्तिकरण मिशन कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा नारी सशक्तिकरण व नारी सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से निरंतर बालिकाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्यक्रम चलाया जा रहा है।बोले आज के परिवेश में नारी को स्वयं आत्मनिर्भर होना चाहिए।आत्मविश्वास रखनी चाहिए।जिससे समाज की कुरीतियां दूर हों व समाज का उत्थान हो सके।कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल अमृतलाल यादव ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं,पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।सड़क से लेकर सदन तक इनकी भी बराबर की हिस्सेदारी रहती है तभी देश तेजी से तरक्की की ओर बढ़ रहा है।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश कुमार यादव,उपप्रधानाचार्य अश्वनी कुमार जौहरी,सहायक अध्यापक रक्षाराम यादव,देशराज यादव,बलवंत कुमार यादव,चंदन मिश्र,विनोद सिंह,कृष्ण कुमार वैश्य व अन्य कर्मचारी और बालिकाएं उपस्थित रहीं।दूसरी ओर रुदौली के फिरोजपुर मख्दूमी में आयोजित मिशन नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में दरोगा रणजीत यादव ने महिलाओं व बेटियों को जागरूक करते हुए उन्हें उनके अधिकार बताए।कहा बेहिचक हेल्पलाइन पर फोन मिलाएं और शिकायत करें।