विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

18/04/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

कर्मचारियो /शिक्षकों ने मनाया ध्यानाकर्षण दिवस

1 min read

रिपोर्ट-सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। इप्सेफ के आह्वाहन पर राज्य कर्मचारी सँयुक्त परिषद /कर्मचारी शिक्षक सँयुक्त मोर्चा शाखा रायबरेली द्वारा राम अकबाल बहादुर सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा रायबरेली की अध्यक्षता में धरना देते हुए माननीय प्रधान मंत्री जी के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रायबरेली के प्रतिनिधि नगर मजूस्ट्रेट को प्रस्तुत किया गया , इप्सेफ के आह्वाहन पर देश के समस्त राज्यो एवं सभी जनपदों में धरना देते हुए ज्ञापन दिया गया ।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद रायबरेली के राजेश सिंह अध्यक्ष व राजकुमार मंत्री नेता द्वय ने बताया कि वर्तमान समय मे कर्मचारियों के डी ए सीज कर दिये गए है, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत वर्षों में 13 भत्ते जो कर्मचारियों को प्रोत्साहन के रूप में दिए जाते थे बन्द कर दिये गए है उससे भी आगे बढ़कर 50 वर्ष उम्र या 30 वर्ष की सरकारी सेवा जो भी पहले हो स्क्रिनिंग कर जबरन सेवा निवृत्त किये जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका हम कर्मचारी विरोध करते है। चन्द्र शेखर चतुर्वेदी संरक्षक परिषद,शशिबाला सिंह अध्यक्ष नर्सेस संघ,नीरज मौर्या मंत्री एन एच एम संघ ,जावेद अहमद अध्यक्ष बेसिक हेल्थ वर्कर ,संजय मधेशिया कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार मंत्रीलैब टेक्निशन संघ ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान समय मे कोविड 19 जैसी महामारी में कर्मचारी दिन रात जनता की सेवा कर रहे है, सरकार को कर्मचारियों की प्रोत्साहन करना चाहिये न कि डी ए व भत्तों में कटौती करके हतोत्साहित करना चाहिए।हम सभी कर्मचारी सरकार का ध्यानाकर्षण कर अनुरोध करते है की संगठन द्वारा प्रेषित 18 बिन्दुओं व 9 बिन्दुओं का अतिरिक्त मांग पत्र पर संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सहानभूति पूर्वक विचार विमर्श कर जल्द निराकरण करना चाहिये
कर्मचारियो के समस्याओं का निराकरण न होने की स्थित में कर्मचारी को बड़े आंदोलन जैसे कार्य बहिष्कार ,अनिश्चित कालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ेगा ।धरने पर अवधेश सिंह रामगोपाल सिंह राज कुमार त्यागी अशोक दुबे दृगपाल वर्मा बी एन सिंह राजीव चतुर्वेदी चंद्रकेश पंकज सिंह सुमन श्रीवास्तव सुमित्रा देवी आलोक वाजपई आनिल श्रीवास्तव पूनम रजनी त्रिपाठी सरोजनी तिवारी अर्चना अजय श्रीवास्तव सुरेंद्र कुमार अभिषेख गुप्ता भीष्म सिंह मायापति मोहन पंकज सिंह सहित जनपद की विभिन्न विभागों के कर्मचारियो ने भागीदारी की

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.