धान की फसल काटने के लिए पीड़ित महिला ने थाना में दिया शिकायती पत्र
1 min readरिपोर्ट-अब्दुल जब्बार
भेलसर(अयोध्या)रूदौली सर्किल के पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खुर्दहा निवासिनी कुँवारा पत्नी स्व0 रघुनाथ ने भूमि गाटा संख्या 136 व 272 जो आशाराम की मृत्यु के पश्चात विरासत में उसने प्राप्त किया था।जिसपर पीड़ित महिला ने उक्त गाटा संख्या में धान की फसल लगा रखी थी जोकि काटने योग्य हो चुकी है।पीड़ित का आरोप है कि विश्वनाथ पुत्र रामबरन ने अपने दबंगई के बल पर पीड़िता को धान की फसल नही काटने दे रहे हैं।जबकि विपक्षी का इस भूमि से कोई लेना देना नही है।पीड़िता का कहना है कि वह एक गरीब असहाय तथा विधवा महिला है।उक्त भूमि के सिवाय उसके पास जीवन यापन करने के लिए कुछ भी नही है।वही विपक्षीगण धान की लगी फसल को काटने की मंशा में है।पीड़ित महिला ने थाना पटरंगा में एक शिकायती पत्र देकर फसल काटने में विपक्षी का अवैध हस्तक्षेप समाप्त कर विपक्षी के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।इस सम्बंध में पटरंगा थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधाकर यादव ने बताया कि धान की फसल काटने से दोनो पक्षों को रोक दिया गया है राजस्व की टीम को भेजकर मामले का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।