विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

20/04/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव सीधे कराये जाये जनता से : पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह

1 min read

रिपोर्ट-सन्दीप मिश्रा

महराजगंज , रायबरेली । आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के मद्देनजर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव सीधे जनता से कराए जाने की मांग ने फिर जोर पकड़ा है और यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य और पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह तथा पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने उठाई है।
आपको बता दें कि, यहां दोनों नेताओं ने अपने सुझाव लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह समेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भेजा है। यहां महराजगंज में संपर्क कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व एमएलसी श्री सिंह ने कहा कि, प्रतिनिधियों के माध्यम से होने वाले ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में लोकतांत्रिक पद्धति की बलि चढ़ जाती है और धन साधन संपन्न बाहुबली लोग एन केन प्रकारेण चुने गए प्रतिनिधियों पर धनबल, बाहुबल का प्रयोग कर यह चुनाव जीत लेते हैं। बाद में मनमाने तरीके से वह काम करते हैं, जो लोग चुनाव में उनका साथ नहीं देते, विरोध करते हैं। उनके क्षेत्रों में विकास कार्य ना के बराबर होते हैं और चूंकि बड़ी मात्रा में धनबल का प्रयोग कर चुने जाने वाले यह लोग क्षेत्र और जिले का विकास न कर पहले अपनी जेब भरते हैं। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच जाता है। ऐसे में पंचायती राज का सपना देखने वाले भारत के संविधान निर्माता और मनीषियों की आत्मा को क्लेश पहुंचता है।
क्योंकि लोकतंत्र की जगह लाठी और थैली तंत्र हावी हो जाता है। उन्होंने कहा कि, बीते काफी साल तक उन दलों ने एन केन प्रकारेण सत्ता में काबिज रहने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुखों के निर्वाचन का माध्यम जनप्रतिनिधियों द्वारा वोट किए जाने, सत्ता बल का दुरुपयोग कर इन पदों को हथियाते रहे हैं। लेकिन भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में पूर्णता आस्था रखती है, और भाजपा का जनाधार ग्रामीण स्तर पर बूथ लेवल तक है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने सिंबल पर अपने कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से चुनाव लड़कर जनता की सेवा करने की बात सिखाती है।
भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह ने आगे कहा कि, जब आम जनता द्वारा मतदान करने के बाद ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाएंगे, तो भाई भतीजावाद, धनबल, बाहुबल, भ्रष्टाचार आदि की संभावनाएं क्षीण हो जाएंगी। उन्होंने पत्र के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व से मांग की है कि, उनकी इस मांग पर विचार करके आम राय स्थापित करते हुए ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत का अध्यक्ष पद का चुनाव सीधे जनता से कराया जाए। क्योंकि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के कार्यक्रम भविष्य में होने वाले हैं, तो उससे पहले ही यह व्यवस्था कर दी जाए।
इस मौके पर मौजूद पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने भी पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के समर्थन में सहमति जताते हुए केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व से इस मांग पर विचार करने की बात कही है।

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.