विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

29/03/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

भटहट मण्डल के सभी बूथों पर मनाया गया पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

1 min read

गोरखपुर/भटहट(ब्यूरो हेड)गोरखपुर मण्डल के सभी बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती। मिली जानकारी के अनुसार बूथ संख्या 112,113,114,115,116,117 पर प्रखर राष्ट्रवादी हिन्दुत्व के मुखर राष्ट्रनायक अंत्योदय व एकात्म मानवता के प्रेरणा सादगी व विनम्रता के प्रतिमूर्ति कालजयी ब्यक्तित्व व कृतित्व के धनी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयन्ती शुक्रवार को मनाई गई। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील मोदनवाल व मंडल अध्यक्ष जीतन सिंह ने किया नमन। इस मौके पर सुरेश निषाद, राजन जायसवाल, सुनील साहनी, आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे । इसी प्रकार फुलवरिया में भी अपने बूथ पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्र ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया जयन्ती। साथ ही बैलो में भी बूथ संख्या 125,126,127,128,129 पर राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राधेश्याम सिंह ने जनसंघ के संस्थापक पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया 105 वी जयंती। इस मौके पर पिपराइच विधानसभा के योजना प्रभारी संजय सिंह, मान सिंह, सुग्रीव सिंह,श्रीकांत यादव आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.