रतनपुर के रोहिणी नदी में आई तेज बाढ़ बंधा टूटने का किसानों को है डर
1 min readरिपोर्ट-गुड्डु गुप्ता
नौतनवा रतनपुर रोहिणी नदी का दृश्य बड़ा ही गंभीर दिख रहा है। रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ चुका है, धीरे धीरे बंधा का कटान हो रहा है। लोगों में चर्चा है कि अगर अब जलस्तर बढ़ता है तो बांध काटने का खतरा भी बढ़ जाएगा। यदि बांध कट जाता है तो मिश्रौलियां व परसा सुमाली, आस पास के खेत बुरी तरह से जलमग्न हो जायेंगे।बुजुर्गों में यह चर्चा है कि बांध टूटने की स्थिति में रोहिणी नदी का पानी लोहसी तक जा सकता है। भारी नुक़सान हो सकता है, फिलहाल स्थिति अब तक सामान्य है। नेपाल में बारिश होने से रोहिणी नदी का जलस्तर अक्सर बढ़ जाता है, लोगों में यह भी चर्चा है कि अगर आज रात में बारिश होती है तो बांधा टूटने का खतरा बढ़ेगा चूंकि पानी से बन्धे का कटाव तेज हो रहा है। विश्वनाथपुर बसन्तपुर एवं महदेइयां गांव बाढ़ के निशाने पर हैं।