हाटा तहसील परिसर में गरजे पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह एसडीएम को 11 सूत्रीय सौंपा ज्ञापन
1 min readब्यूरो हेड
हाटा /कुशीनगर-विधानसभा तहसील हाटा में समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आज दिन सोमवार कुशीनगर जनपद के हाटा तहसील पूर्व मंत्री किसान नेता राधेश्याम सिंह के हाटा स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होकर सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में वहां से तहसील तक पैदल मार्च कर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में पहुंच महामहिम राज्यपाल को संबोधित एसडीएम प्रमोद कुमार को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत तहसील प्रशासन ने पूरे तहसील को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। मौके पर सर्किल के सभी थानों की पुलिस बल तैनात थी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह सिंह ने कहा कि इस वक्त कोरोना का कहर विकराल रूप लेता जा रहा है। पर राज्य की भाजपा सरकार इसे रोकने में पूरी तरह असफल होती नजर आ रही है। भाजपा सरकार में कोरोना संक्रमण के शिकार लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य योजनाएं तथा उपचार नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों में कोरोना से मौतें थम नहीं रही हैं। समाजवादी सरकार के समय की 1090 और 181 महिला हेल्प लाइन जैसी सुविधा भी भाजपा सरकार खत्म करने जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल किसान, मजदूर, बेरोजगारों को छल रही है। यह झूठी सरकार हिन्दू मुसलमान के बीच तफरका पैदा कर राज करना चाहती है। कोरोना काल मे लॉकडाउन को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना किया उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के लोग मुद्दे की बात नही करते, किसान, बेरोजगार, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान है। अनियोजित लॉकडाउन के दौरान जो लाखों श्रमिक प्रदेश में अपने घर वापस आए रोजगार के अभाव,आर्थिक तंगी, नौकरी ना होने और कारोबार, व्यापार बार-बार बंद होने से मजबूर होकर आत्महत्या कर रहे हैं। किसान, मजदूर,नौजवान, बुनकर, व्यापारी, छात्र व महिलाओं अल्पसंख्यक सभी बदहाल हैं। हत्या व अपहरण की घटनाएं रोज ही घट रहे हैं। महिलाओं व बच्चियों से दुष्कर्म और विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के मामलों में सरकार संवेदनशून्य रवैया अपना रही है। उत्तर प्रदेश में अराजकता और जंगलराज का बोलबाला है। अपराधी बेखौफ हैं और जनता के जानमाल की सुरक्षा में पुलिस तंत्र विफल है। प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर और हिरासत में मौतों का सिलसिला चालू है। महंगाई चरम पर है और स्कूल कॉलेज बंद हैं। छात्रों का भविष्य अंधकार में है। सरकार आरक्षण भी खत्म करने की साजिश रच रही है। भाजपा सरकार को इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना ही पड़ेगा। इस मौके उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ मोहन बाबू गोरखपुर के पूर्व निगम पार्षद दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह युवा नेता शैलेश यादव शैलेश दुबे संदीप राय अजीत दुबे पवन बाबा
मंटू टीपू आशीष बर्नवाल
आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।