विज्ञापन

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

25/04/2024

DakTimesNews

Sach Ka Saathi

रायबरेली कांग्रेस कमेटी के आशीष द्विवेदी,प्रीता नैथन, आमीन पठान,ऊषा सिंह ने जताया राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर शोक

1 min read

सन्दीप मिश्रा

उत्तर प्रदेश। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। राजीव त्यागी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजीव त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे और टीवी चैनलों पर डिबेट में प्रभावशाली तरीके से पार्टी का पक्ष रखते थे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राजीव त्यागी की तबीयत आज दिन भर ठीक थी। शाम को आजतक पर वे डिबेट में शामिल हुए थे। खुद ट्वीट करके उन्होंने इसकी जानकारी भी थी। उन्होंने लिखा था कि आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा। शाम को 5 बजे वे आज तक पर टीवी डिबेट में शामिल भी हुए थे। राजीव त्यागी के घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वविटर हैंडल पर राजीव त्यागी के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस ने लिखा है कि राजीव त्यागी के अचानक निधन से हम सभी बेहद दुखी हैं, वे एक पक्के कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त थे, इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ है। राजीव त्यागी की निधन की खबर सुनकर राजनीतिक गलियारे में गहरी शोक की लहर है।
कांग्रेस नेत्री प्रीता नैथन ने राजीव त्यागी के निधन पर शोक जताया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही और बेहतरीन प्रवक्ता राजीव त्यागी जी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी की न भरी जा सकने वाली क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को संबल प्रदान करें। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन पर रायबरेली युवा कांग्रेस सदर अध्यक्ष आमीन पठान ने गहरा शोक प्रकट किया और कहा कि राजीव जी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुखर प्रवक्ता, कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही के आकास्मिक निधन पर शहर कांग्रेस महासचिव व व्यापारी नेता आशीष द्विवेदी ने गहरी शोक सवेंदना व्यक्त करते हुये कहा कि राजीव जी के रूप में कांग्रेस ने एक निष्ठावान सिपाही खोया है, ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे। आशीष द्विवेदी ने कहा कि त्यागी जी जमीनी कार्यकर्ता के हिमायती व स्वयं ज़मीनी संघर्ष में विश्वास रखने वाले लोंगों में शामिल थे उनमे पहली मुलाकात में ही साथियो को अपना बना लेने की अदभुत कला थी, वे गांधी परिवार के सच्चे समर्थक होने के साथ ही सच्चे कांग्रेसी रहे। कांग्रेस परिवार को उनकी कमी सदैव खलती रहेगी। समस्त कांग्रेस जन उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

Spread The Love :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.