NDRF ने दिव्यांग जनों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
1 min readजितेन्द्र वर्मा
महराजगंज जिले में बाढ़ आपदा की सम्भावना को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के विशेष आग्रह पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की वाराणसी मुख्यालय से एक 30 सदस्यीय टीम जिले में बाढ़ पूर्व तैनात की गई है। यह टीम जिले में पहुचने के उपरांत सभी तहसीलों, ब्लॉकों और गाँवों में जाकर जिला प्रशासन के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और कोरोना महामारी के दौरान कैसे बाढ़ बचाव किया जाय इसकी योजना बनाई और ग्रामीणों को बाढ़, सर्पदंश और कोरोना से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। इसी क्रम में आज NDRF टीम ने जिले के
पुर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, नव जीवन संघर्ष मंडल, दिव्यांग जन संगठन, किसान समूह, महिला मंडल
आदि समूहों के दिव्यांग सदस्यों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण के अंतर्गत बाढ़ आपदा रोकथाम व बचाव, बाढ़ के दौरान पशु प्रबंधन, भूकम्प, आग से बचाव, घायल व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार और स्थानीय संसाधनों के माध्यम से स्ट्रेचर व राफ्ट बनाने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण NDRF के मास्टर ट्रेनर श्री धर्मेन्द्र कुमार पांडेय व उनकी ट्रेनिंग टीम द्वारा दिया गया। इस अवसर पर लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोसफ, आदि उपस्थित थे।