



धार्मिक आस्था और सामाजिक समर्पण की मिसाल बने युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल
डाक टाइम्स न्यूज़ चैनल
उग्रसेन कुमार गुप्ता/ब्यूरो
खड्डा, कुशीनगर। नगर पंचायत खड्डा में माँ दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा और सेवा भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल पिछले 23 वर्षों से लगातार मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने दूर-दराज के गांवों से आए करीब एक लाख श्रद्धालुओं और भक्तों के बीच प्रसाद बांटकर सेवा परंपरा को आगे बढ़ाया।
संतोष जायसवाल की यह निरंतर सेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समर्पण और जनसेवा का भी संदेश देती है। माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा रखते हुए उन्होंने हर वर्ष इस परंपरा को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। उनके इस सेवाभावी प्रयास से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
23 वर्षों से जारी इस सेवा कार्य की स्थानीय एवं क्षेत्र के लोगों ने सराहना करते हुए इसे आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रसाद वितरण के माध्यम से संतोष जायसवाल ने भक्तों के बीच सेवा और समर्पण का संदेश दिया।
इस अवसर पर राजेंद्र जायसवाल (एडवोकेट), प्रदीप गुप्ता सभासद प्रतिनिधि,पन्ने लाल गुप्ता, उत्तम जायसवाल,बालगोविंद सिंह, दिलीप वर्मा, दीनानाथ मद्धेशिया, ईश्वर सिंह, प्रखर मिश्रा, सोनू जायसवाल, श्याम सिंह,ओमप्रकाश यादव (अध्यापक)और सुनील मद्धेशिया, रंजीत मद्धेशिया, रमेश गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, अविनाश जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
