ब्यूरो चीफ़ कुशीनगर
उग्रसेन कुमार गुप्त
खड्डा /कुशीनगर के नगर पंचायत खड्डा शाही मैरेज हाउस में मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे एवं विशिष्ट अतिथि खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी मोर्चा अध्यक्ष, सभी सम्मानित बूथ अध्यक्षगण, पूर्व मंडल पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सभासदगण, प्रधानगण,बीडीसीगण भारतीय जनता पार्टी में निष्ठा रखने वाले सभी सम्मानित कार्यकर्ता बन्धु शाही मैरेज हाउस में आज दोपहर 12:00 बजे “संगठनात्मक होली मिलन समारोह” में सांसद मा.विजय कुमार दुबे एवं खड्डा विधायक मा. विवेकानन्द पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोविन्द राव शिशू भईया,खड्डा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, रामाअनूज मिश्र,पूर्व मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी के साथ बड़े धूम धाम से रंग बिरंग अबीर गुलाल लगाकर होली खेला गया। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द, धार्मिक आस्था और जनसरोकारों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का कार्य करते हैं। सांसद विजय कुमार दुबे एवं खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने होली के पावनपर्व पर विधान सभा एवं खड्डा क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मशहूर भोजपुरी कलाकार एवं कॉमेडी सुनील यादव निवासी देवरिया अपनी कला झूम झूम नाच कर प्रस्तुत किए, भोजपुरी कलाकार बलराम संगम पुरी टीम सहित उपस्थित रहे, नगर पंचायत खड्डा अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक तिवारी,विजय कनौजिया,व्यापार मंडल सन्तोष जायसवाल, राजेश्वर सिंह,संजय गुप्ता, प्रदीप सिंह, प्रदीप गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया, अमरचंद मद्धेशिया, पवन मद्धेशिया क्षेत्र से आए सभी सम्मानित देवतुल्य कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
