एसपी का बृजमनगंज थाने पर औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग के दिए कड़े निर्देशमहराजगंज में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देर रात्रि थाना बृजमनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहाँ पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मच गया ।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों का संधारण, अपराध पंजिका, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी ने अभिलेखों को सुव्यवस्थित और अद्यतन रखने, लंबित विवेचनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की प्रभावी गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों पर त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ संवेदनशील, विनम्र और विश्वासपूर्ण संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को उच्च स्तर की सतर्कता, अनुशासन और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि हर पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दे, ताकि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ठेकेदार द्वारा बिजली विभाग को लगाया जा रहा चूना=========≠==========जानकारी के लिए बताते चले की सौभाग्य योजना के तहत विश्वा समुद्रा कम्पनी को पुरे गोरखपुर मंडल मे पोल तार ट्रांसफार्मर लगाने का काम मिला हैबिजली विभाग के अनुसार एक पोल मे सीमेंट 1बोरा मोरंग बालू 2बोरा गिट्टी 4 बोरा है लेकिन मौके पर पिपरा विश्वम्भरपुर डिवीजन आनंदनगर ब्लॉक फरेन्दा मे पाया गया की ढाई फिट तक मट्टी डाली गयी है और मोरंग की जगह सादाबालू डाली गयी है गयी है जांच कम्पनी मेधाज लिमिटेड को बिजली विभाग द्वारा जांच करने की जिम्मेदारी दी गयी है लेकिन वह भी फिसड्डी साबित हो रही है नियमानुसार वर्क होते समय xen/je /sdo /ac सब को जानकारी दी जाति है लेकिन किसी को पता ही नहीं होता की काम हो रहा है विश्वस्त सूत्रों से पता चला है की विस्वा समुद्रा के ज़ोनल हेड मनीष ठेकेदारों से अग्रिम कमीशन लेकर मनमानी काम करने का छूट दे रखा है कुशीनगर मे बिना अनुभवी जिसकी gst बने 1साल हुआ है ऐसे लोगो को काम देकर पार्टनर बन कर ठीकेदारी कर रहा है

ईद-उल-फितर 2026: देश भर में हर्षोल्लास के साथ नमाज अदा, अमन चैन शांति की मांगी गई दुआ,भाईचारे का संदेश।                                          डाक टाईम्स न्यूज़ चैनल उग्रसेन कुमार गुप्ता/ब्यूरो चीफ़ कुशीनगर खड्डा। कुशीनगर जनपद के तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनपुर सुकरौली सिसवा गोपाल सोहरौना सारगं छपरा नगर पंचायत खड्डा सहित पूरे देश में 21 मार्च दिन शनिवार को ईद-उल-फितर का नमाज अदा की गई। बताते चले कि वही ईद त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। विशेष नमाज के बाद अमन-चैन और देश की तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठास बांटी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है।नमाज का समय और भीड़: सुबह सूर्योदय के बाद ईदगाहों में भारी भीड़ देखी गई, जहां लोगों ने नई पोशाक में नमाज अदा की।विशेष दुआएं: मुल्क में भाईचारे, अमन-शांति और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की गई।भाईचारा और सौहार्द: नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अन्य धर्मों के लोगों को भी ईद की बधाई दी। इसी दौरान खड्डा मस्जिद में रहमत की बारिश जमकर हुई। झमाझम बारिश में ईंद की नमाज होती नजर आई और हिंदू मुस्लिम एकता का मिशाल बना।सुरक्षा व्यवस्था: खड्डा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन सतर्क रहा और निगरानी की गई (यदि लागू हो)।खान-पान और जश्न: घरों में शीर-खुरमा और विभिन्न व्यंजनों सेवइयां के साथ जश्न मनाया जा रहा है।कोई मस्जिद के इमाम ने बताया कि नमाज़ का तरीकाईद की नमाज़ दो रकात होती है, जिसमें इमाम के साथ 6 अतिरिक्त तकबीर (अल्लाहू अकबर) कही जाती है। नमाज़ के बाद खुत्बा (भाषण) सुनना अनिवार्य है।ईद-उल-फितर 2026: खड्डा में भाईचारे के साथ अदा की गई ईद की नमाज, अमन की दुआएं।गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़।