

डाक टाईम्स न्यूज़ चैनल
ब्यूरो चीफ़ कुशीनगर
उग्रसेन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मठिया बुजुर्ग में दिन मंगलवार को दिन में लगभग 11:00 बजे अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे लगभग दो एकड़ से अधिक खड़ी गन्ने की फसल जलकर पूरी तरह हुए नष्ट।
इस घटना में गांव के किसान तेज बहादुर सिंह, विनय सिंह एवं बाल सिंह की गन्ने की खड़ी फसल आग की चपेट में आकर जल गई खाक।
बताते चलें कि गन्ने के खेत में भयंकर आग रूप ले लिया,घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने से किसानों की वर्षो की मेहनत, लागत और आने वाली आय पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
